चंडीगढ - हरियाणा साहित्य अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल, अतिरिञ्चत प्रधान सचिव, मुक्चयमंत्री, हरियाणा ने बताया कि अकादमी द्वारा प्रदेश की रचनाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति वर्ष श्रेष्ठ कृति पुरस्कार (हिन्दी एवं हरियाणवी) तथा हिन्दी कहानी प्रतियोगिता एवं पुस्तक प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन योजना (हिन्दी एवं हरियाणवी) कार्यान्वित की जा रही है। अकादमी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, मुक्चयमंत्री, हरियाणा द्वारा हरियाणा साहित्य अकादमी के वर्ष 2012 के पुरस्कारों/अनुदानों के परिणामों का अनुमोदन कर दिया गया है।
अकादमी निदेशक डॉ. श्याम सखा ‘श्याम’ ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2012 के लिए हिन्दी एवं हरियाणवी की 13 पुस्तकों को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है तथा 50 पुस्तकों के प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन के लिए अनुदान स्वीकृत किया गया है। इसके अतिरिञ्चत अकादमी द्वारा आयोजित वर्ष 2012 के लिए हिन्दी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया हैं। डॉ. श्याम सखा श्याम ने बताया कि इस वर्ष कविता तथा निबंध वर्ग में 2-2 कृतियों का समान परिणाम होने के कारण दोनों ही वर्गो में दो- दो पुस्तकों को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार राशि भी विभाजित नहीं की जायेगी। श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के रूप में 21,000/- की राशि एवं स्मृति चिहन प्रदान किये जाते हैं। अकादमी द्वारा पहली बार 50 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन के लिए अनुदान संस्तुत किया गया है।