Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

मुख्य सचिव श्री पी के चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रमकी आवश्यकता पर बल दिया

Updated on Wednesday, January 23, 2013 09:38 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री पी के चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्र म के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के साथ-साथ पूरे गांव में ठोस व तरल कचड़ा प्रबन्धन के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है तथा कहा कि कोई ऐसी योजना की रूप रेखा तैयार की जाए, जो इस कड़ी में कारगर सिद्घ हो सके।

        श्री पी के चौधरी आज यहां निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वच्छता प्रोत्साहन पुरस्कार योजना- 2012-13 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारोें का चयन करने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पलवल जिले के हथिन खण्ड के खोकीयाका गांव, पानीपत जिले के इसराना खंड के पुठर गांव तथा करनाल जिले के  काछवा गांव का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया।

        बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव रामनिवास ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि इन गांवों का चयन जनसंख्या आधार पर केन्द्र सरकार के मानदण्डों के अनुरूप ग्रामीण एवं औद्योगिक विकास अनुसंधान केन्द्र (क र्रीड) एजेंसी द्वारा किये गए सर्वे तथा दिये गए सुझावों पर किया गया है।

        उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालयों की उपलब्धता का औसतन 86.68 प्रतिशत पहुंच गई है। स्कूलों में 99.90 प्रतिशत तथा आंगनवाडि़यों में 68.69 प्रतिशत उपलब्धता है। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बेबीफे्रंडली टॉयलेट उपलब्ध करवाए गए हैं।

        मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की खुले में शौच जाने की प्रवृत्ति में बदलाव लाने के लिए मॉडल के माध्यम से प्रदर्शन करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने पंजाब के गांवों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर कुछ गैर सरकारी संगठनों ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है।

        बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि वर्ष 2015 तक राज्य को निर्मल राज्य बनाने की मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की घोषणा पर कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक स्वच्छता कम्पलैक्स बनाने पर भी कार्य जारी है।

        बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ के के खण्डेलवाल, जनस्वास्थ्य अभियात्रिंकी विभाग के प्रधान सचिव महताब सिंह, शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती सुरीना राजन, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, सूचना, जनसम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक श्री सुधीर राजपाल व ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X