Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

प्रदेश में 67वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Updated on Friday, August 16, 2013 11:27 AM IST

शिमला- हिमाचल प्रदेश में 67वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य, जि़ला और उप-मंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउटस एण्ड गाईड्स की टुकडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रम इन समारोहों का प्रमुख आकर्षण बने। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे लोगों ने भारी संख्या में समारोह स्थलों पर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आनंद लिया।

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मण्डी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित किया गया जहां मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होम गार्ड और एनसीसी की टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। डी$एस$पी$ श्री कुलभूषण वर्मा ने परेड का नेतृत्व किया।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व मंडी स्थित प्रसिद्घ टारना माता मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और प्रदेश के लोगों की समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंडी के सेरी मंच के समीप गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घाजंलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने इस पावन अवसर पर लोगों विशेषकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्घांजलि देते हुए सभी लोगों से मुश्किल से हासिल की गई स्वतंत्रता और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।

घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दक्षता उन्नयन योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने इस योजना से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के उददेश्य से आयु सीमा के दायरे को पूर्व के 25 से 35 वर्ष से बदलकर 18 से 35 वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने शैक्षणिक योग्यता को भी 10 जमा दो से घटाकर 10वीं करने की घोषण की। उन्होंने योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने की घोषण भी की। अब प्रार्थना पत्र की तिथि से 2 साल से पूर्व रोजगार कार्यालयों में नाम दर्ज करवाना आवश्यक नहीं होगा अपितु अब युवाओं को प्रार्थना पत्र देने की तिथि से ही रोजगार कार्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाना होगा।

उन्होंने कहा कि अब इच्छुक युवाओं को मेजिस्ट्रेट द्वारा जारी रोजगार प्रमाण पत्र भरने स्थान पर अपने बेरोजगार होने के सम्बन्ध में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि इन संशोधनों का उददेश्य अधिक से अधिक युवाओं को दक्षता स्तरोन्नयन का लाभ प्रदान करना है ताकि वे अपने पंसददीदा क्षेत्रों में दक्षता हासिल कर रोजगार प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पैंशनरों को तत्काल प्रभाव से आठ प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की। इससे कर्मचारियों और पैंशनरों को 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त लाभ उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वतंत्रता सैनानियों को अब 7500 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 10000 रुपये प्रतिमाह का बढ़ा हुआ मानदेय प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार पूर्व सैनिकों की विधवाओं और अविवाहित पुत्रियों को 3500 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मानदेय के रूप में पांच करोड़ रुपये प्रदान किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंडी सदर में उप तहसील कोटली को तहसील के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। इससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और उन्हें राजस्व कार्यों को सुगमता से करवाने की सुविधा मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X