चण्डीगढ़ - हरियाणा आतिथ्य सत्कार विभाग के कर्मचारियों की यहां हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़ में हुई बैठक में शिव कुमार शर्मा को सर्व सम्मति से लगातार चौथी बार कर्मचारी संघ का प्रधान चुना गया है।
इसके अतिरिक्त पाली निब्राहम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिन्द्र सिंह राणा को महा सचिव तथा हुकम सिंह कम्बोज को खजांची के लिए चुना गया।
शर्मा ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि कर्मचारियों के हितों की पहले की भांति रक्षा करते रहेंगे। उन्होंने सहयोग के लिए पूर्व प्रधान खजान सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया।