Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

संत निरंकारी मिशन को मानव सेवा में अद्वितीय योगदान हेतु विशेष सम्मान

Updated on Saturday, October 04, 2025 10:48 AM IST

चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2025:- गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 को इंटरनेशनल होटल, श्रीनगर, नई दिल्ली में गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. एस. पी. वर्मा ने की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों और विचारों को पुनः स्मरण करना था। इस गरिमामय आयोजन में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की सहभागिता रही, जिनमें संत निरंकारी मिशन का प्रतिनिधित्व करते हुए संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी की सम्मानजनक उपस्थिति रहीं। 

श्री सुखीजा जी ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में संत निरंकारी मिशन के मूल सिद्धांत- ‘मानव को मानव हो प्यारा, इक-दूजे का बने सहारा’ को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार निरंकारी मिशन विश्वबंधुत्व, एकता और आपसी भाईचारे के भाव को सशक्त रूप से प्रसारित कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं को आगामी निरंकारी संत समागम जो 31 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में आयोजित होने जा रहा है उसके लिए आमंत्रित किया और कहा कि “संत समागम वह आध्यात्मिक मंच है, जहाँ समस्त धर्म, जाति और वर्गों के लोग एकत्रित होकर प्रेम, एकता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह आयोजन मानवता के सच्चे स्वरूप को उजागर करता है। 

आपदा राहत और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका के लिए मिला विशेष सम्मान 

मानवता की निःस्वार्थ सेवा के पथ पर अग्रसर संत निरंकारी मिशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में समाज कल्याण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मिशन द्वारा संचालित यह सेवा ‘समस्त संसार एक परिवार’ की भावना को साकार करने का एक सशक्त प्रयास है। 

मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य आयोजित किये जाते हैं जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, स्वच्छता अभियान तथा आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में संपूर्ण भारतवर्ष में अनुकरणीय कार्य कर रही है। 

जम्मू और कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, बादल फटना और ऑपरेशन सिंदूर के समय, मिशन ने अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों में भागीदारी की। प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, औषधियाँ एवं आवश्यक सहायता पहुँचाकर मिशन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह मानव सेवा के प्रत्येक कार्य पर सजग और सक्रिय है। इन सेवाओं की व्यापक सराहना समाज के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ सरकार द्वारा भी की गई। 

इसी क्रम में, श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में जम्मू एवं कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी ने संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा को मिशन की इस निःस्वार्थ सेवा हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री जोगिंदर सुखीजा ने कहा कि “संत निरंकारी मिशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से सदैव समाज कल्याण और मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा हर प्रयास सेवा, समर्पण और एकत्व के सिद्धांतों पर आधारित है। चाहे प्राकृतिक आपदाओं में राहत हो या रक्तदान जैसे जीवनदायिनी अभियानों में सहभागिता, मिशन सदैव अग्रणी रहा है। हमारा उद्देश्य है - ‘‘प्रत्येक मानव तक प्रेम, शांति और एकता का संदेश पहुँचाना।” 

निःसंदेह गांधी जयंती के इस स्मरणीय अवसर पर संत निरंकारी मिशन की सहभागिता एवं उसे प्राप्त सम्मान, दोनों ही समाज के प्रति उसके समर्पण, निष्काम सेवा और विश्वबंधुत्व की भावना के उज्ज्वल प्रतीक हैं। यह मिशन आज भी उसी आदर्श पथ पर अग्रसर है, जहां मानवता सर्वोपरि है। 

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X