Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव के छटे दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 व्यंजनों के भोग लगाए

Updated on Thursday, October 02, 2025 22:08 PM IST

समय निकाल कर भगवान की अराधना जरुर करनी चाहिए: इंद्रेश महाराज 

रावण का दोगलापन ही आज तक रावण का दहन करवा रहा है, हमेशा एक लक्ष्य रखें : इंद्रेश महाराज 

चंडीगढ़, 2अक्टूबर 2025 - श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा I प्रसिद वक्ता संदीप चुग ने खूबसूरती से मंच का संचालन किया I पंडित रसराज जी महाराज और श्याम सिंह चौहान जी महाराज निज मंदिर खाटू श्याम भी कथा श्रवण करने पहुंचे ।

 

कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज जी ने संपूर्ण चण्डीगढ़वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी I आज कथा में गिरिराज पूजन हुआ और श्री गिरधर लाल जी को भक्तों द्वारा लाया गया 56 भोग लगाया गया। 

 

कथा का छटे दिन आज आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। उसके बाद विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाने की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसके बाद उन्हें सात दिनों के लिए भूखा रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सात दिन आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे। तभी से यह '56 भोग' परंपरा की शुरुआत हुई है।

 

महाराज जी ने कहा कि रावण कोई व्यक्ति नहीं है, रावण एक स्वभाव है, जैसे रावण दो नाव पर पैर रखता था एक तरफ शिव पूजा और दूसरी और छल कपट का स्वभाव भी रखता था, और रावण का अंत भी अच्छा नहीं था, आज तक रावण का दहन होता आ रहा है, इस लिए एक को ही लक्ष्य बनाए और अपने व्यवहार विचार में कभी दोगलापन नहीं लाना, शुभ अंत के लिए एक तरफ ही रहो।

 

श्री राम जी ने रावण को बहुत संकेत दिए, लेकिन रावण उन संकेतों को नहीं समझ पाया, ठीक इसी तरह कलयुग में भी मानव को बहुत संकेत मिलते है और उन संकेतों को सिर्फ एक सत्संगी और भजनानंदी ही समझ पाता है और कुभवो का त्याग कर देता है

 

अंग्ध भक्त के चरित्र का बखान किया, महाराज जी ने बताया कि कथा श्रवण करने इंसान खुद अपनी मर्जी से नहीं आता, किशोरी जी जिन पर प्रसन्न होती है उन पर ही कथा की कृपा बरसती है, और पूर्व जन्म का भजन इनको अगले जन्म में भी खींच कर लाता है

 

राधा रानी के भजनों पर संपूर्ण कथा श्रवण करने पहुंचे I चंडीगढ़वासी अपने आपको नृत्य करने से रोक नहीं पाए I पूरा पंडाल वृंदावन और बरसाना धाम में परिवर्तित होता हुआ दिखा, कथा के छठे दिन डांडिया उत्सव भी आनंद के साथ मनाया गया।

 

मुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ गुप्ता प्लाइवुड से सचिन गोयल और माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के प्रधान की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X