Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राजस्थान परिषद युवा मंच द्वारा पंचकूला में डांडिया नाइट्स का आयोजन

Updated on Friday, September 26, 2025 20:34 PM IST

ढोल की थाप और गरबा की ताल पर झूमते दिखे राजस्थानी समाज के लोग 

 पंचकूला:--शारदीय नवरात्रि सिर्फ उपवास और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और नृत्य का भी उत्सव है। इन नौ दिनों में देशभर के मंदिर और पंडाल जगमगाते हैं, लेकिन सबसे खास होता है गरबा और डांडिया नाइट्स का जादू। ढोल की थाप और गरबा की ताल पर झूमते लोग इस पर्व को अधिक खास बना देते हैं।

 

पंचकूला में शुक्रवार को पारम्परिक परिवेश, राजस्थानी -गुजराती रंग में रंगा महौल, डीजे पर बजते माता रानी के भजन और उस पर डांडिया खड़काती युवाओं की टोली ने नवरात्रि (Navaratri) का मजा दुगुना कर दिया। साथ ही सनातन संस्कृति को मन में संजोए देश प्रेम का संदेश भी दिया।

 

यहां जैसे ही डी जे पर "केसरिया रंग तने लाग्यो ना गरबा" और "पंखिड़ा रे उड़ने जाजे पावागढ़ रे" गीत बजे तो माहौल में जोश और मस्ती छा गई। ये पूरा नजारा राजस्थान परिषद युवा मंच द्वारा आयोजित डांडिया नाइट्स आयोजन के दौरान पंचकूला के ओरूबा में देखने को मिला।

 

राजस्थान परिषद के प्रधान राज किशोर जी ने बताया कि राजस्थान परिषद युवा मंच द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान परिषद के सदस्य, उनके परिवारजन और उनके पारिवारिक मित्र भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय युवा पीडी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास हैं, ताकि हमे याद रहे की नौ दिन तक किस तरह मां की आराधना होती है। 

 

राजस्थान परिषद युवा मंच में नीतू विनोद सेठिया , डिम्पल किशनलाल बोथरा और रजनी गिरीश रखेचा (2025-26) की टीम है! नीतू सेठिया ने बताया कि हमारी नवरात्रि- हमारी संस्कृति और मां दुर्गा की भक्ति से सभी को जोड़ने का त्यौहार है। नवरात्रि के प्रारंभ होते ही हमारे हिंदू संस्कृति के शीतकालीन त्यौहारों का आरंभ हो जाता है।

 

गरबा और डांडिया में यहां गुजरात की थीम पर डांडिया रास किया गया। वहीं राजस्थानी लोकगीतों पर भी समाज के लोग जमकर थिरके। वेशभूषा में भी गुजराती और राजस्थानी कला संस्कृति एक ही मंच पर दिखाई दी। माता रानी के गीतों की धुन पर परिषद परिवार सदस्य डांडिया खड़काते रहे। 

 

डांडिया नाइट्स में पारंपरिक गीतों की धुन पर सभी ने गरबे का आनंद लिया। सर्वप्रथम माताजी की पहली आरती हुई। जिसमें सेंकड़ो की संख्या में भक्तजन शामिल हुए। इसके बाद शुरू हुए डांडियो की खनक और गरबे के गानों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद माँ की भक्ति गीतों पर महिलाओ - पुरुष और बच्चों ने गरबा रस किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें विजेताओं को परितोष देकर सम्मान दिया गया।

 

 समारोह के अंत मे सभी ने पारम्परिक राजस्थानी स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X