Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नरेंद्र कुमार ने -40 तापमान में विश्व की 8वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर तिरंगा फहरा कर नया इतिहास रचा

Updated on Thursday, September 25, 2025 13:39 PM IST

हरियाणा के लाल हिसार जिले के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने -40 तापमान में विश्व की 8वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहरा कर नया इतिहास रचा

चंडीगढ़ : हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर ) पर 22 सितम्बर को सुबह 6 बजे अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा ही नहीं ब्लकि पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहराने के साहसी अभियान की शुरुआत 07 सितम्बर 2025 को शुरू किया और 22 सितम्बर 2025 को सुबह 6:00 बजे तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपने इस अभियान को 15 दिन में पूरा किया, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रास्ते मे मौसम बहुत खराब था और तापमान भी -40 तक पहुच गया था एवलांच का खतरा हमेसा बना हुआ था।


पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी माउंटेनियरिंग की यात्रा 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी, और इसे 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग में एडवांस कोर्स से आगे बढ़ाया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के पिता सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद से रिटायर हैं, ने हमेशा उनका समर्थन किया है।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की महत्पूर्ण उपलब्धियां

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है, इसको अभी 22 सितम्बर को पूरा किया इससे पहले वे पहले हरियाणवी पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा (ऊंचाई 8,091 मीटर) पर तिरंगा फहराया, और उन्होंने पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय एवं विश्व स्तरीय उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
नरेंद्र कुमार ने जुलाई में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस 5642 मीटर को फतेह किया था
बता दे कि पर्वतारोही नरेंद्र कुमार प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी की मुहिम फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर है और वे फिट इंडिया को प्रमोट करते हैं युवाओ को नशे से दूर करते हैं और फिटनेस को बढावा देते हैं और फिटनेस को बढावा देते हुए माउंट मनास्लु को फतेह किया है
पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अपने कीमती समय में से समय निकाल कर बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और बच्चों को केरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का मुख्य लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X