मंडी - लगातार दो दिनों की भारी वर्षा से चंडीगढ़ -मनाली राजमार्ग पर बारिश व भूसख्लन के कारण हनोगी के पास मंगलवार को कई घंटे बाधित रहा। इस दौरान जहां आम लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा हुई वहीं सड़क पर सैकड़ों वाहनों से जाम लगा रहा। पर्यटक भी परेशान और भयभीत हुए। दिन भर वर्षा जारी होने के कारण लोकनिर्माण विभाग की मशीनें एन एच को समय पर सुचारु करने में असफ रहीं। सड़क बन्द होने का कारण पंडोह से आठ किलोमीटर हनोगी बाजार के पास हनोगी बांधीं सड़क के गांव जडयारी स्थान पर लगा विद्युत टावर का डंगा गिरने से सारा टावर भूस्खलन की चपेट में आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस टावर पर विद्युत लाइन चालू थी। भारी बर्षा के कारण पहाड़ गिर गया और भारी भूस्खलन से टावर भी टूट गया । भूस्खलन के कारण सड़क बन्द होने से दवाडा से हनोगी और डयोड कैंची मोड़ से हनोगी तक सैकड़ों गाडिय़ां, बसें, जीपें व विदेशी पर्यटक फंस गये। यदि वर्षा नहीं रुकी तो कहीं से भी एन एच टूट सकता हैं। जब इस बारे विद्युत विभाग के कार्यालय मंडी,पंडोह, थलौट साढाबाई भून्तर में इन सड़क के साथ पहाड़ों पर लगी विद्युत टावर लाइनों की जानकारी चाही तो एक दूसरे अधिकारी से बात कह कर सही बात नहीं बतानी चाही और अपना पलू झाड़ लिया।