Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

Updated on Sunday, September 21, 2025 06:47 AM IST

चंडीगढ़।ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की बैठक जीरकपुर स्थित निजी होटल में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया गया।

बैठक में प्रदेश भर से पीडब्ल्यूडी कांट्रैक्टर्स ने हिस्सा लिया, इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कांट्रैक्टर्स मुकेश कुमार और संरक्षक अनिल दुआ की अगुवाई में आयोजित हुई बैठक में ठेकेदारों की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

वहीं एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा और कार्यकारिणी भंग करने के फैसले बारे भी अवगत कराया। 

कांट्रैक्टर्स विजय कांसल ने बताया कि बैठक के दौरान ठेकेदारों की समस्याओं पर चर्चा के साथ भुगतान संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा हुई और इस बारे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया किया कि जल्द ही लंबित पेमेंट का भुगतान किया जाए। ठेकेदारों की ओर से तर्क दिया गया कि पेमेंट का भुगतान समय पर न होने के चलते कार्यों की गति धीमी हो रही है। 

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी भंग करने के बारे पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है और साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि पुरानी कार्यकारिणी यदि कोई फैसला या आदेश जारी करती है तो वह मान्य नहीं होगा।

जल्द ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस अवसर पर कांट्रैक्टर्स अरविंद जाखड़, संजय कुमार, रमन बंसल, दीपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुखबीर सिंह, प्रदीप ढांडा, परमजीत सिंह, अमित चहल, रविंद्र बूरा, पंकज गर्ग और अजय सहित बड़ी संख्या में कांट्रैक्टर्स मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X