Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने 252+ ड्रोन पायलट्स और 136 ड्रोन टेक्नीशियन्स को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Updated on Monday, September 08, 2025 17:05 PM IST

चंडीगढ़, 8 सितम्बर 2025: हरियाणा सरकार ने तकनीक और युवा सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कृषि विभाग और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन ने एवीपीएल इंटरनेशनल के साथ मिलकर हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में ड्रोन पायलट्स और टेक्नीशियन्स का प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 252+ डीजीसीए-प्रमाणित ड्रोन पायलट्स और 136 ड्रोन टेक्नीशियन्स को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने एवीपीएल एग्रीकल्चर ड्रोन पेविलियन और स्टार्टअप डिफेंस पेविलियन का भी उद्घाटन किया। यहाँ कृषि और रक्षा, दोनों क्षेत्रों में ड्रोन के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सिसाई (हिसार) में बने देश के सबसे बड़े डीजीसीए-मान्यता प्राप्त ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का ई-शुभारंभ किया गया। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 6 नए RPTO खोले गए, ताकि गाँव-गाँव में ड्रोन ट्रेनिंग आसानी से मिल सके।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “हरियाणा के युवाओं में जबरदस्त क्षमता है कि वे ड्रोन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ें। आज भारत युवाओं के दम पर ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिखाई राह पर चलते हुए 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।” 

 

वहीं, एवीपीएल इंटरनेशनल की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. प्रीत संधू ने कहा कि “हमें युवाओं को डीप टेक से जोड़ना होगा और उन्हें इनोवेशन की तरफ ले जाना होगा। हरियाणा के युवाओं में स्किल हासिल करने का सबसे ज्यादा जज़्बा है, इसी कारण 10 ड्रोन फ्लाईज़ोन सिर्फ हरियाणा में ही शुरू किए गए हैं।”डॉ. प्रीत संधू ने कहा कि यह समारोह आत्मनिर्भर हरियाणा की दिशा में अहम कदम है। डीजीसीए प्रमाणित स्किल्स से लैस युवा अब प्रोफेशनल्स के साथ-साथ समाज और कृषि में नेतृत्व भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को बिना गाँव छोड़े उच्च वेतन वाले करियर और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराएगी। ड्रोन से खेती में प्रिसीजन फार्मिंग, स्प्रेइंग और निगरानी जैसी गतिविधियाँ आसान होंगी, वहीं रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र भी मजबूत होगा।

 

एवीपीएल इंटरनेशनल के चेयरमैन श्री दीप सिहाग सिसाई ने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से ही यह संभव हुआ है। अब ड्रोन तकनीक सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि हर गाँव, हर छात्र और हर किसान तक पहुँचेगी।

 

कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रीत संधू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X