Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

उपायुक्त ने मोरनी, कालका में भारी बरसात की वजह से हुए नुकसान का लिया जायजा

Updated on Friday, September 05, 2025 10:56 AM IST

पंचकूला, 4 सिंतबर- उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता ने आज ब्लाॅक मोरनी व कालका में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। 
 
उपायुक्त ने कौशल्या डैम पर जाकर पानी के लेवल का चैक किया और संबंधित अधिकारी से डैम में स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डैम ड्यूटी इंचार्ज एसडीओ को तुरंत प्रभाव से गेज लगवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कामधेनू गौशाला के नजदीक झुग्गी में रहने वाले लोगों से बातचीत की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
 
उपायुक्त ने इसके उपरांत मोरनी ब्लाॅक के गांव थापली में हुए भूस्खलन व भूमि कटाव का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को इस पर शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि आवागमन बाधित ना हो। इसके उपरांत श्रीमती मोनिका गुप्ता मोरनी के गांव भूड में ग्रामीणों से मिली और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 

 
 
उन्होंने पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता है वहां तुरंत प्रभाव से ग्रामीणों के लिए पीने का पानी कैंपर उपलब्ध करवाएं जाए। साथ ही उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर बरसात की वजह से खराब हुए बुस्टर व मोटर को ठीक करवाने के निर्देश दिए ताकि पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भूड गांव में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व प्राइमरी स्कूल के भवन का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों की आरसी पुली बनाने की मांग पर उन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिंचाई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्र में जहां भी लैंड स्लाइड से सड़क बाधित व बरसाती पानी की वजह से सडक धसने वाले स्थान पर साइन बोर्ड और रिफ्लैक्टिव टेपस लगाने के निर्देश दिए ताकि आने जाने वालों को कोई असुविधा ना हो। उपायुक्त ने बारिश की वजह से घर को हुए नुकसान के बारे में एक किसान से बातचीत की और उनको सहायता देने का आश्वासन दिया।
 

 
 
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से टेलीफोन के माध्यम से बातचीत करके स्कूल का रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम पंचकूला को गांव भूड में लैंड स्लाइड की वजह से लोगों के घरों में हुए नुकसान का मौके का मुआयना कर रिपोेर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
 
उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
 
इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, बीडीपीओ विनय प्रताप, पीडब्लयूडी बी एंड आर के एक्शन, एसडीओ, थापली गांव के सरपंच सुनील कुमार, भूड गांव की सरपंच कमला देवी, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न, पटवारी असीम गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X