Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

माननीय राज्यपाल हरियाणा प्रो0 असीम कुमार घोष ने 5 टीबी रोगियों को ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में अपनाया

Updated on Tuesday, September 02, 2025 09:55 AM IST

चंडीगढ़, 1 सितंबर, 2025- हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (छज्म्च्) के तहत 5 टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करके गोद लिया। इस कार्यक्रम में राज्य टीबी अधिकारी डा0 राजेश राजू और डब्ल्यूएचओ के नोमिनी डा0 सुखवंत ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रहे टीबी अभियान की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया।


राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा राजभवन में ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में पंजीकरण करवाया और 5 टीबी रोगियों को गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को टीबी मुक्त अभियान में हर प्रकार की सहायता के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान में साथ  आने और टीबी रोगियों व उनके परिवारों को इस बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘आइए, हम सब मिलकर एक टीबी मुक्त समुदाय का निर्माण करें।‘


उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहायता कार्यक्रम -‘निक्षय मित्र‘ को 9 सितंबर, 2022 को माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान‘ के तहत लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य टीबी के इलाज के दौरान पोषण, जांच और व्यावसायिक सहायता के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करके टीबी रोगियों के इलाज के परिणामों में सुधार करना है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा में, इस पहल की शुरुआत 17 सितंबर, 2022 को की गई थी। प्रथम चरण में हरियाणा प्रदेश के लगभग 2200 गांव टीबी मुक्त हो चुके हैं। इसी प्रकार समस्त हरियाणा को टीबी मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। यह पहल समुदाय के विभिन्न सदस्यों, जैसे कि व्यक्तियों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), कॉर्पाेरेट संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और धार्मिक संगठनों को ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।


राज्यपाल ने प्रदेश के सभी टीबी मरीजों के लिए संभावित दानदाताओं को इस लड़ाई में समर्थन देने का आह्वान किया, ताकि हर मरीज को पूर्ण पोषण मिल सके और उनका उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है जो टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए आवश्यक है। यह कार्यक्रम टीबी मुक्त हरियाणा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। सभी के सहयोग और जनभागीदारी से हम जल्द ही हरियाणा को टीबी मुक्त राज्य बनाने में सफल होंगे।


इस दौरान राज्यपाल के सचिव श्री डी.के बेहरा, वरिष्ठ निजी सचिव श्री जगन नाथ बैंस, डा0 राकेश तलवार, स्टेट टीबी प्रोग्रामर डा0 जसकिरत, डा0 संदीप छाबड़ा, जिला टीबी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X