Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान जरुरी रू प्रो. असीम कुमार घोष

Updated on Friday, August 29, 2025 08:46 AM IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गांव घामड़ोज-अलीपुर व कन्हई के प्राथमिक विद्यालयों का किया दौरा
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, प्राथमिक विद्यालयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में अभिभावकों व शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण


चंडीगढ़, 28 अगस्त- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा जितनी बेहतर होगी, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को जिला के गांव घामड़ौज-अलीपुर व कन्हई के राजकीय कन्या संस्कृति मॉडल प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावकों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद किया।
 
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर वे प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं लेकिन उच्चतर शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा पर भी उनका विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों की इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से संवाद में कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर समय-समय पर विद्यालय में शिक्षकों से बातचीत करें। आप शिक्षा व्यवस्था व विद्यालय में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे और इस कार्य में पंचायती राज व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।
 
उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ भी पढ़ाई-लिखाई व खेल कूद को लेकर बातचीत की। साथ ही विद्यालयों के परिसर में मिड डे मील, पीने के पानी, शौचालय आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों से भी पढ़ाई के सिलेबस को लेकर चर्चा की और विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, कन्हई में खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों में पहले तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप अपने कोष से 50 हजार रुपए की वित्तिय सहायता भी देने की घोषणा की। वहीं गांव घामड़ोज-अलीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी इस दौरान उपस्थित रही।
 
इस अवसर पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, डीईओ कैप्टन इंदू बोकन, रेडक्रॉस के सचिव विकास कुमार, घामड़ोज की सरपंच साधना रानी, अलीपुर की सरपंच पूनम डागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X