Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा की तीन नई रेल-लाइनों का तोहफा

Updated on Monday, July 29, 2013 12:36 PM IST

चंडीगढ़ -  हरियाणा की तीन नई रेल-लाइनों के निर्माण का रास्ता रविवार को आज साफ हो गया है, जब सैद्धांतिक रूप से मंजूर इन रेल लाइन के निर्माण के लिए आधा खर्च वहन करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने रेल मंत्री के समक्ष दी। आधा खर्च वहने करने पर केंद्रीय रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश की नई रेल लाइनों यमुनानगर-सढौरा-नारायणगढ़-चण्डीगढ, दिल्ली-सोहना-नूहं-फिरोहजपुर झिरका-अलवर तथा हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन परियोजनाओं की कार्य प्रक्रिया आगे बढ़ाने की घोषणा की।

          रविवार को हांसी में रेल-रोड रैली स्थल से भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के रोहतक-हिसार भाग को चार मार्गीय बनाने की एक हजार करोड़ रुपए की तथा रेल मंत्री खड़गे ने रोहतक-महम-हांसी 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा  डबवाली में रेलवे ऊपरगामी पुल की घोषणा भी की गई। 

          मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश तीनों रेल परियोजनाओं के लिए हरियाणा सरकार 50-50 प्रतिशत राशि वहन करेगी।  तीनों परियोजनाओं की लम्बाई लगभग 288 किलोमीटर होगी तथा इन पर 2515 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की मांग पर दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रैस को सप्ताह में चार की बजाए प्रतिदिन करने तथा इसका ठहराव जींद में करने की घोषणा केन्द्रीय रेलवे मंत्री ने मौके पर ही कर दी।             

          मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हरियाणा के विकास में एक महत्वपूर्ण दिन है। शूरवीरों की ऐतिहासिक नगरी में आज रेलवे व सड़क मार्ग की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं इस क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन बनने के बाद दिल्ली हिसार के बीच की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। उन्होंने स्मरण करवाया कि जब वर्ष 1991 में वे लोकसभा सांसद थे, तो संसद में उन्होंने इस रेल परियोजना की मांग सबसे पहले उठाई थी। उन्होंने कहा कि वे यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आभारी हैं, जिन्होंने पिछले तीन-चार वर्षों में हरियाणा को रेलवे की तीन परियोजनाएं दी, तथा तीन प्रक्रिया बढ़ाने की आज स्वीकृति मिल गई है। जबकि पिछेल 34 वर्षों से राज्य में एक भी नई रेल लाइन नहीं आई थी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन सुविधाएं विकास का प्रतीक होती हैं। उन्होंने कहा कि 1966 में हरियाणा गठन के बाद से 2005 तक राज्य में केवल 16 ऊपरीगामी रेलवे पुलों का निर्माण हुआ था, जबकि 2005 के बाद अब तक 32 रेलवे ऊपरगामी पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जबकि 35 पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 6957 करोड़ रुपए की नौ परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है तथा 2230 करोड़ रुपए की लागत की 5 परियोजनाएं पाईप लाईन में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि 2005 में जब उन्हें विधायकों के सहयोग व सोनिया गांधी के आशिर्वाद से राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका मिला था। उस समय हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश में 14वें स्थान पर था और आज पहले स्थान पर है। इसी प्रकार वित्त संसाधन जुटाने, प्रति व्यक्ति आय व अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणी है। हरियाणा ने यूपीए सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर विकास को आगे बढाया है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास के नये युग का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हिसार जिले में विकास कार्यों पर 3165 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि इनेलो-भाजपा सरकार के छः वर्षों के कार्यकाल में 602 करोड़ 72 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसी प्रकार हांसी विधानसभा क्षेत्र में इनेलो के समय केवल 106 करोड़ 63 लाख 90 हजार रुपए विकास कार्यों पर खर्च हुए थे, जबकि हमने पिछले आठ वर्षों में हांसी विधानसभा क्षेत्र में 483 करोड़ 65 लाख 25 हजार रुपए की राशि खर्च की है।  

          मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 अगस्त से राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की शुरूआत की जा रही है। इससे राज्य के एक करोड़ 30 लाख लोगों को सस्ता अनाज मुहैया करवाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को 20 रुपए किलोग्राम की दर से ढाई किलो दाल अतिरिक्त रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए इस योजना का नाम दाल-रोटी योजना से शुरू किया जाएगा।

         हुड्डा ने विपक्ष तथा पार्टी के उन नेताओं पर जो विकास में भेदभाव का अरोप लगा रहे हैं, पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समुचे हरियाणा में एक समान विकास करवाने की उनकी जिम्मेवारी है, न की व्यक्ति विशेष की और विकास के आंकड़े इस बात के गवाह हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिसार जिले के हिसार, हांसी, आदमपुर, बरवाला, उकलाना, नारनौंद व नलवा सातों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 10-10 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याणा की मांग पर हांसी में उप मण्डलीय स्तर का खेल स्टेडियम बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास नीति, नीयत व नेता हैं और कांग्रेस पार्टी ही देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखती है।

          केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडिस ने अपने सम्बोधन में देशों में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना वाक्यांश से हरियाणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा देश के लिए बड़ी संख्या में खाद्यानों का उत्पादन कर रहा है। खेलों के मामले में हरियाणा ने खेलों में एक नई पहचान बनाई है। खिलाडि़यों को प्रोत्साहन व नौकरियां देकर देश में मिशाल कायम की है। आज की परियोजनाएं पूरी होने पर आसानी से खाद्यानों की आपूर्ति हरियाणा से देश के दूसरे कोनों में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास की इस परियोजनाओं के लिए सांसद दीपेंद्र उन्हें बार-बार याद दिलाते रहे।

          उन्होंने मुख्यमंत्री की विकासशील कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिल्ली में मेरा निवास मुख्यमंत्री के घर के नजदीक है। मैं हर दिन देखता हूं कि जब भी मुख्यमंत्री दिल्ली में रहते हैं हजारों लोगों की समस्याएं सुनते हुए समाधान करते हैं।

          केन्द्रीय रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर रेलवे के इतिहास में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन पूरी होने से इस क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ-साथ परिवहन संबंधी मांग भी पूरी जाएगी। महम को भी नया रेल लिंक मिलेगा। इस लाइन के साथ लगने वाली अधिकतर भूमि उपजाऊ है। इस लाइन के बनने पर क्षेत्र में औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ ही आमजन के लिए परिवहन की समस्या का समाधान होगा।

          रेल मंत्री ने हिसार को सिटी ऑफ स्टील की संज्ञा देते हुए कहा कि दिल्ली से रोहतक के बीच सीधा रेल लिंक स्थापित होने से नए इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की संभावनाओं को बल मिला है। एनसीआर क्षेत्र में होने की वजह से काउंटर मैगनेटिक टाऊन के रूप में जाना जाता है। ऐसे में इस नई रेल परियोजना से औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए वर्ष 2013 उपलब्धियों से भरा रहा है। इस वर्ष अनेक नई रेल परियोजनाएं आरंभ हुई और कई की आधारशिला रखी गई है। यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जम्मू एवं कश्मीर में भी इस वर्ष के दौरान रेलवे लाइनों की शुरूआत की है।

          रोहतक के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि बात करना आसान होता है और काम करना मुश्किल। विपक्ष के नेता विकास की बात तो करते हैं, परन्तु करवाने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि यह  रेल-रोड रैली काम के लिए हुई है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए रेल और रोड जरूरी हैं। यह स्वाभाविक है कि जहां रेल और रोड होता है विकास वहीं जाता है। 1500 करोड़ की लागत से हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन एवं हिसार-रोहतक राजमार्ग फोर लेन होगा तो दिल्ली से सिरसा तक विकास संभव हो पाएगा।

          कांग्रेस सांसद ने कहा उन्हें इस बात की तकलीफ है कि विकास परियोजनाओं की रैली को लेकर भी विपक्ष को तकलीफ है। इनेलो और भाजपा के पास भी करने के लिए मौका था लेकिन यह सोचने की बात है कि प्रदेश में 33 साल तक एक भी रेल लाइन नहीं आई। आज रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन शुरू हो चुकी है। जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पूरी होने को है और हांसी-महम-रोहतक की आधारशिला रख दी गई है और तीन नई रेल परियोजनाओं को आगे बढाने की सहमति आज हो गई है। 

          सांसद ने कहा अगर विपक्ष को मुकाबला करना है तो विकास परियोजनाओं के साथ करे। सांसद ने कहा मैं रैली के माध्यम से सवाल विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कारण रहा की देश की आजादी के बाद से लेकर 2005 तक हरियाणा में केवल पांच विश्वविद्यालय थे। आज विश्वविद्यालयों की संख्या 31 हो चुकी है। इनेलो सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में केवल 5 नई आई.टी.आई. खोली गई थी, जबकि मौजूदा सरकार के आठ वर्षों में 53 नई आई.टी.आई. बन चुकी है। इसी प्रकार 1999 से 2005 तक नये चार कॉलेज खोले गये जबकि पिछले आठ वर्षों में 40 नये कॉलेज खोले गये।  इसका सबसे बड़ा कारण विचारधारा का फर्क है। कमी निकालना आसान है और काम करना मुश्किल। विपक्ष के नजरिये में फर्क है।

          सांसद ने  विकास के मामले में गुजरात की भी खुली छुट्टी बोलते हुए कहा कि गुजरात में वृद्धावस्था पेंशन आज भी 200 रुपए है जबकि हरियाणा में 500 से 750 रुपए तक वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। गुजरात में मनरेगा की दिहाड़ी 140 रुपए है जबकि हरियाणा में देश में सर्वाधिक 214 रुपए। गुजरात में कन्या शगुन के लिए 1000 रुपए की राशि दी जाती है जबकि हरियाणा में 31 हजार रुपए तक का प्रावधान है। हरियाणा विकास के मामले में गुजरात से कहीं आगे हैं।

          समारोह को लोक निर्माण भवन एवं सड़कें मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद अशोक तंवर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सीपीएस विनोद भ्याणा ने भी सम्बोधित किया।

          हिसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद जयप्रकाश ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X