चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या ने आज हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा चार सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्यों की नियुक्ति उपरांत आयोग के सदस्यों की संख्या अध्यक्ष सहित छह हो गई है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में हरियाणा राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल पहाडि़या ने मनबीर सिंह भड़ाना को अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि जगन्नाथ, सविता तायल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा तथा डॉ हरिन्द्र पाल सिंह को सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई।
शपथ समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जंडौला, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, जयवीर सिंह, विधायक जयतीर्थ दहिया, नरेश शर्मा, राजपाल भुखड़ी, नरेश सेलवाल, पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती, मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एम एस चोपड़ा, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ एम एल रंगा, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, हरियाणा पशुधन विकास निगम की अध्यक्षा सुश्री संतोष शर्मा, हरियाणा भूमि विकास बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव शिवरमन गौड़ तथा सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल के अलावा बड़ी संख्या में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।