चंडीगढ़ - गुडग़ांव के सी जे एम रवनीत गर्ग की पत्नी गीतांजलि के मर्डर की जांच अब सीबीआई करेगी। गीतांजलि के पिता ओमप्रकाश अग्रवाल और भाई प्रदीप की मांग पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक जांच सौंपने से पहले हुड्डा ने सीबीआई से सहमति ले ली है। हालांकि जब तक केस फाइल सीबीआई नहीं लेती, तब तक गुडग़ांव पुलिस की जांच जारी रहेगी।
इससे पहले गीतांजलि के पिता ने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुडग़ांव पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं जा रही। पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने गीतांजलि की बेटियों की भी हत्या की आशंका जताई है।