शिमला - हिमाचल में शनिवार को हुई बारिश से जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब भी प्रदेश में 50 से अधिक सड़कें बंद हैं। कोपरलाहड़ में रेलवे ट्रैक पर गिरे मलबे को नहीं हटाया जा सका। इस कारण रविवार को रेल सेवा बाधित रहीं। सड़कें बंद होने के कारण एचआरटीसी की बसें कई रूटों पर नहीं चल पाई। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।
मौसम के बदले मिजाज के कारण प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। पौंग और भाखड़ा बांधों का जलस्तर भी बढ़ गया है। रविवार को पौंग बांध का जलस्तर 1352.30 फुट रिकार्ड किया गया।