चंडीगढ़ – पंजाब के फिरोजपुर से अकाली दल के सांसद सरदार शेर सिंह घुबाया ने गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इनेलो प्रमुख का कुशलक्षेम पूछा। हरियाणा के पूर्व शिक्षा, परिवहन व वित्त मंत्री मांगेराम गुप्ता ने भी एक बार फिर इनेलो प्रमुख से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सरदार एमपी सिंह सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी पार्टी प्रमुख से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।