चंडीगढ़ - हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार पश्चिमोत्तर में हरियाणा में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा तथा शेष हिस्से में औसत बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ऊना 48 मिमी, शिमला 39 मिमी, जुब्बर हट्टी 26 मिमी, धर्मशाला, भुंतर 18 मिमी, शिमला 16 मिमी, डलहौजी 15 मिमी वर्षा हुई। चंडीगढ़ दो मिमी, अंबाला 4.9 मिमी, हिसार 0.8 मिमी, अमृतसर 28 मिमी, लुधियाना सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।