मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गत सांय नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मंत्री तेजेन्द्र पाल मान के दिल का दौरा पड़ने से हुए आकस्मिक एवं दुखद निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मान 75 वर्ष के थे।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान समाज सेवक बताया, जो राज्य के त्वरित विकास के लिये तत्पर थे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। व्योवृद्घ नेता का अंतिम संस्कार आज करनाल के शमशान घाट में किया जायेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मान की धर्मपत्नी पुष्पा मान और उनके दो निकट संबंधी, जो हाल ही में केदारनाथ की यात्रा पर गये थे, अब तक लापता हैं।