चण्डीगढ़ - हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला द्वारा हरियाणा प्रांत में पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जहां सरकार के सहयोग से समय समय पर पंजाबी कवि दरबार, कहानी दरबार, सैमीनार और सूफ़ीआना कलाम आयोजित किये जा रहे हैं वहीं अपनी पंजाबी मासिक पत्रिका ‘शब्द बूंद’ के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चण्डीगढ़ और जम्मू कशमीर के पंजाबी साहित्यकारों की रचनाओं को शामिल कर के पंजाबी बोली का विकास भी किया जा रहा है।
अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने बताया कि इसी संदर्भ में आज हरियाणा सचिवालय चण्डीगढ़ के अपने कार्यालय में डा. के. के. खंडेलवाल, अतिरिकत प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री हरियाणा ने अकादमी की पत्रिका ‘शब्द बूंद’ जुलाई 2013 अंक का विमोचन किया। इस अंक में जहां अकादमी द्वारा वर्ष 2011 एवं 2012 के लिए हरियाणा के पंजाबी साहित्यकारों के सम्मान समारोह की फोटो गैलरी को प्रदर्शित किया गया है, वहीं सावन महीने की रिम-झिम से जुड़ी साहित्यिक रचनाओं को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि डा खंडेलवाल ने इस पत्रिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की।