Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हर घर तिरंगा अभियान : वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Updated on Friday, August 15, 2025 11:14 AM IST

देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है तिरंगा : मेयर
 
 
पंचकूला, 14 अगस्त:  भारत  को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में गुरुवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर- 3 में जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेयर कुलभूषण गोयल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जिला की जनता विशेषकर युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया और अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। 
 
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कुलभूषण गोयल ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है।  इस दौरान तिरंगा यात्रा में लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया।  उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। 
 
गोयल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और जब यह फहराता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए जिसके लिए देश के अमर शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि पंचकूला के लोग राष्ट्र की आन-बान और शान को किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे और जब भी देश को बलिदान की जरूरत होगी तो वो सबसे आगे रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और यह अद्भुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा एक भारत- श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की इस भावना को स्वीकार करते हुए आज हम सब इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया  है। 
 
वीर शहीदों की शहादत को किया सलाम :
तिरंगा यात्रा के दौरान मेयर ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के अमर शहीदों व वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं। 
 
तिरंगा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  योगेन्द्र शर्मा, एस डी एम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति,  जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला खेल अधिकारी नील कमल, पार्षद सुनीत सिंगला , ओमवती पुनिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X