चंडीगढ - हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री समीर माथुर द्वारा आज हॉकी स्टेडियम, सैक्टर 42, चंडीगढ़ में नॉर्थ जोन आई.ए. और ए.डी. हॉकी टूर्नामेन्ट का उद्घाटन किया गया, जिसका आयोजन प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) हरियाणा द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर माथुर मुख्य अतिथि थे तथा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्री महेन्द्र सिंह, आईएएएस, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा की गई। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत् किया और उन्हें एक योग्य प्रशासक बताया। श्री समीर माथुर ने लेखा और लेखा परीक्षा के क्षेत्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने में कैग और पैग कार्यालयों की भूमिका की प्रशंसा की।
उद्घाटन मैच महालेखाकार, जम्मू एवं कश्मीर तथा महालेखाकार, हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। बाद में 5-0 से यह मैच हिमाचल प्रदेश ने जीत लिया। महालेखाकार, हिमाचल प्रदेश के श्री देवेन्द्र ने 3 गोल और श्री अर्जुन ने 2 गोल किए। दूसरा मैच महालेखाकार, उत्तर प्रदेश और महालेखाकार, पंजाब की टीमों के बीच खेला गया। महालेखाकार, पंजाब की टीम यह मैच 6-1 से जीत गई। महालेखाकार, पंजाब के लिए रविन्द्र (जूनियर) ने दो, श्री मुकुल भार्गव ने दो, विक्रम ने एक और रविन्द्र (सिनियर) ने एक गोल किए। महालेखाकार, उत्तर प्रदेश की ओर से एकमात्र गोल राहुल सिल्पकार द्वारा पैनल्टी कोर्नर के माध्यम से किया गया।
22 जनवरी को पहला मैच सुबह 11 बजे प्रधान महालेखाकार, (लेखा एवं हकदारी) हरियाणा, चंडीगढ़ और महालेखाकार, हिमाचल प्रदेश, शिमला के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर बाद 1 बजे महालेखाकार, पंजाब और दिल्ली लेखा परीक्षा की टीमों के बीच खेला जाएगा।