Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

"ज्ञान किसी भी दिशा से आए, स्वीकार करें" — डॉ. चौहान

Updated on Wednesday, July 16, 2025 11:26 AM IST

नीलोखेड़ी - अच्छे विचार, ज्ञान और अनुकरणीय उदाहरण जहां से मिले,उनका निसंकोच लाभ लेना चाहिए चाहिए। ऋग्वेद के मंत्र 'आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः' के मंत्र दृष्टा ऋषि ने हजारों साल पहले जब यह उद्घोषणा की थी तो उनका आशय यही था कि अच्छे ख्याल किसी भी दिशा से आए हमें स्वीकार करने चाहिए। देश के 10 राज्यों से तीन दिवसीय ज्ञानवर्धन और प्रशिक्षण यात्रा पर हरियाणा आए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी इस मंत्र के निहितार्थ को और विस्तारित करते हुए हरियाणा में मनरेगा के अंतर्गत हुए बेहतरीन कामों का अध्ययन करने करेंगे। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने यह टिप्पणी संस्थान के सभागार में अतिथि अधिकारियों को संबोधित करते हुए की।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद और हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षण और ज्ञानवर्धन यात्रा के लिए आए प्रतिभागी अधिकारियों का चंडीगढ़ से पधारे  जिला परिषद करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार और चंडीगढ़ से पधारे ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जितेन्द्र जोशी ने भी मार्गदर्शन किया।

 

डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की कार्यक्रम में जहां बिहार, कर्नाटक और गुजरात से लेकर 'गॉड्स ओन कंट्री' के नाम से विख्यात केरल प्रांत तक के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, वहीं हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की टीम इन सब का उस वैदिक हरियाणा की धरती पर स्वागत कर रही है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भगवद गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन की प्रशिक्षण यात्रा में अतिथि अधिकारियों को करनाल और कुरुक्षेत्र के ग्रामीण अंचल में मनरेगा के तहत हुए श्रेष्ठ कार्यों से धरातल पर ले जाकर रूबरू कराया जाएगा।

 

ज्ञानवर्धन और प्रशिक्षण यात्रा के उद्घाटन सत्र में संयुक्त निदेशक जितेंद्र जोशी ने हरियाणा में मनरेगा के तहत कामकाज की बेहतर प्रथाओं(बेस्ट प्रैक्टिसेज) को एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान से पधारे डॉ राजेश्वर ने मनरेगा की बारीकियां बताते हुए प्रतिभागियों से कहा कि कार्यक्रम के अंतिम चरण में उन्हें भी अपने-अपने राज्य की सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रस्तुतीकरण देना होगा।

 

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से फैकल्टी के सदस्य संदीप भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर कमलदीप सांगवान और डॉ वजीर सिंह और मनोज सोनी ,प्रोजेक्ट ऑफिसर ने पुष्प भेंट कर अभ्यगतों का संस्थान परिसर में स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X