नयी दिल्ली - इनेलो नेता अजय चौटाला जो तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं को थकावट और बेचैनी की दिक्कतों के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिहाड़ जेल के विधि अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल के डॉक्टरों ने उनका ब्लडप्रेशर और नब्ज ऊंची पाई है। गुप्ता ने कहा कि चौटाला को अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया है। विद्याधर को भी अस्पताल ले जाने को कहा दिल्ली हाईकोर्ट ने आज तिहाड़ जेल के अधिकारियों से शिक्षक भर्ती घोटाले में हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ 10 साल कारावास की सजा प्राप्त विद्याधर को कल न्यूरो-साइकायट्रिक अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है। विद्याधर ने चिकित्सा कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दायर की है।