पंचकूला - हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा में पंजाबी कहानी, नाटक, कविता के साथ-साथ हरियाणा में सृजित किए जा रहे पंजाबी बाल साहित्य को उत्साहित करने के लिए भी अकादमी की ओर से भविष्य में एक पंजाबी बाल साहित्य पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय पुरस्कार बाल साहित्यकारों को अकादमी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। निर्णय लिखित बाल साहित्य की प्राप्तियों के आधार पर ही निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। हरियाणा के पंजाबी लेखकों की रुचि बाल साहित्य की ओर भी बढ़ाने और हरियाणा में भी पंजाबी बाल साहित्य का सृजन करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।