Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

उपायुक्त ने बरवाला में अवैध काॅलोनी को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

Updated on Tuesday, July 01, 2025 10:28 AM IST

समाधान शिविर में आई एक शिकायत पर उपायुक्त ने लिया कडा संज्ञान

पंचकूला 30 जून- उपायुक्त मोनिका गुप्ता जिले में पनप रही अवैध काॅलोनियों पर कडा रूख अपना रहीं है। सोमवार को समाधान शिविर में आई एक शिकायत पर कडा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला नगर योजनाकार को मंगलवार तक बरवाला में पनप रही अवैध काॅलोनी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि अवैध काॅलोनी काटने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी काॅलोनी में प्लाट ना खरीदे जो अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजन देखभाल करके और सभी जांच पडताल के बाद संतुष्ट होकर ही अपने धन का इस्तेमाल करें।
एक अन्य शिकायत पर महिला संध्या की समस्या पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए आवेदन पर जांच कर उचित कार्यवाही करे। सुल्तानपुर गांव की सडक ऊंची होने संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सेक्टर 12 के एक वरिष्ठ नागरिक की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को उनके घर के पास हुए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैवलपुर के ग्रामीणों की शिकायत उपायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देेश दिए कि वे जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे कि जमीन मालिक ने कितना खनन करवाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार जमीन मालिक द्वारा खनन करवाए जाने के कारण उनके मकानों के गिरने का खतरा हो गया है।
रायपुररानी गांव की फर्जी रजिस्ट्री कराने संबंधी एक शिकायत पर उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड संबंधी कई शिकायतें आई, जिन पर उपायुक्त ने क्रिड के अधिकारियों को उचित कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, डीआरओ कुलदीप मलिक, डीडीपीओ विशाल पाराशर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X