Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

Updated on Tuesday, July 01, 2025 10:22 AM IST

घाटे में आबकारी राजस्व, पूर्ति के लिए सरकार ने बिजली के रेट बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ – दिग्विजय

छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार एचएयू छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न लें – दिग्विजय


चंडीगढ़, 30 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार की अनदेखी ने प्रदेश की सारी व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था के साथ-साथ राजस्व घाटा, बिजली दामों में बढ़ोत्तरी, एचएयू छात्र आंदोलन, डीएपी की कमी जैसे अनेक ऐसे मुद्दे हैं जिनसे युवा, गरीब, किसान और कमेरा वर्ग परेशान है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सरेआम बिना किसी खौफ के बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस और सरकार नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षा देने में नाकाम मुख्यमंत्री किसी तरह शराब के ठेके छुड़वाने में लगे हुए हैं जबकि शराब ठेकेदार बदमाशों के डर से घर बैठे हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जींद से सोनीपत जा रही सवारियों से भरी रोडवेज़ बस के सामने पिस्तौल लहराते शख्स का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट है कि शरारती तत्वों को कानून का बिल्कुल ख़ौफ़ नहीं है और साफ दिख रहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ठेके कम बिकने की वजह से इस बार आबकारी राजस्व घाटे में जाता दिख रहा है। दिग्विजय ने कहा कि आबकारी राजस्व के घाटे की पूर्ति के लिए ही सरकार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने डीएपी की कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज सरकार पुलिस को लगाकर किसानों को डीएपी बांट रही है और लंबी लाइनें लगाकर किसान डीएपी मिलने की आस में दिनभर खड़े रहते है।

दिग्विजय चौटाला ने एचएयू छात्रों द्वारा दो जुलाई को बड़ा आंदोलन करने की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को वीसी को हटाना होगा और छात्रों की मांगें माननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न लें क्योंकि छात्रों के पास बड़ी क्रांति लाने की ताकत है और इतिहास इसका गवाह रहा है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि वह छात्रों के इस गंभीर विषय को लेकर सीएम से मुलाकात का समय मांगेंगे और युवाओं की आवाज को उठाएंगे। इसके अलावा आज सरकार सीईटी के आवेदन में पूरी तरह विफल रही है। इसी तरह कोर्ट में लंबित भर्तियों और बार-बार रद्द हो रही भर्तियों से युवा परेशान है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने सरकार में रहते हुए अनेक बड़ी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाकर हर वर्ग और हर क्षेत्र की भलाई के लिए काम करके दिखाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा हिसार एलिवेटेड रोड के लिए करीब 750 करोड़ रुपए की मंजूरी दिलवाई गई थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इस योजना को रोक कर हिसार शहर की तरक्की में रोड़ा बनी बैठी है। दिग्विजय ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों के अपने-अपने स्वार्थ के चलते कांग्रेस तो विपक्ष की भूमिका से ही पूरी तरह गायब हो चुकी है।

हिसार में युवा जोड़ो अभियान के तहत दिग्विजय ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए जेजेपी ही एकमात्र विकल्प है और पार्टी से जुड़े तमाम युवा घर-घर जाकर जेजेपी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और युवाओं को जेजेपी से जोड़कर उन्हें एकजुट करें। उन्होंने कहा कि जेजेपी में युवाओं की भूमिका अहम है और आने वाले समय में जेजेपी के युवा संगठन नवनिर्माण में भी युवा ताकत साफ नजर आएगी। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X