Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा बसायेगा उत्तराखंड के 25 गांव

Updated on Wednesday, June 26, 2013 16:06 PM IST

 

चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार उत्तराखंड में भीषण त्रासदी से उजड़े गांवों में से 25 गांवों को गोद लेकर उन्हें नये सिरे से बसाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार इन गांवों में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाएगी और इसका पूरा खर्चा वहन करेगी। गांवों का फैसला उत्तराखंड सरकार पर सौंपा गया है। उत्तराखंड सरकार जिन 25 गांवों की सूची बनाकर देगी, उनका पुन-निर्माण का कार्य हुड्डा सरकार करेगी। यह घोषणा आज यहां मीडिया से रूबरू हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक स्वास्थ्य टीम भी भेजी जा रही है। हुड्डा ने कहा कि रविवार की शाम तक उत्तराखंड में आई आपदा में फंसे हुए 92,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को पशुओं की बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां भेजी गई हैं, जिनमें लंगड़ा बुखार के लिए 16,000 इंजेक्शन और गलघोंटू के लिए एक लाख इंजेक्शन भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25,000 कम्बलों की खेप उत्तराखंड सरकार को सौंप दी गई है। उत्तराखंड में हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठï आईएएस अधिकारी पीके दास की अगुवाई में देहरादून में लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा, हरिद्वार और ऋषिकेश में राहत शिविर भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा से संबन्धित 1044 लोगों की सूची मिली है, जिनमें से ज्यादातर का पता लगाया जा चुका है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार का राहत कार्यों में सहयोग कर रहा हैलीकॉप्टर ने अब तक 65 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड सरकार को हवाई जहाज की पेशकश की थी, परंतु उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित क्षेत्र हवाई जहाज के लिए अनुकूल न होने के कारण लेने से मना कर दिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X