Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

संत गोपालदास लेंगे संथारा

Updated on Wednesday, June 26, 2013 16:05 PM IST

सोनीपत - संत गोपालदास ने कहा कि गौ-चरान भूमि को कब्जा मुक्त करवाने व गोचर भूमि विकास बोर्ड के गठन की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे 28 जून को यमुना में संथारा (इच्छा मुत्यु) ले लेंगे। उन्होंने उनकी मांगों को पूरा करने के  लिए सरकार व प्रशासन को 27 जून तक का समय दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की त्रासदी प्रकृति के  साथ छेड़छाड़ का नतीजा है।

वे सोमवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संत गोपालदास ने कहा कि प्रदेश में गौ-चरान भूमि को मुक्त करवाने व गोचर भूमि विकास बोर्ड का गठन करने के लिए उन्होंने संकल्प लिया था। वे अपनी मांगों को लेकर 10 मई से आमरण अनशन पर हैं। उसके बावजूद प्रदेश सरकार व प्रशासन ने उनकी मांगों को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिससे आहत होकर अब संकल्प पूरा नहीं होते देख उन्होंने संथारा लेने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि 27 जून को सोनीपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। अगर उन्होंने 27 जून को गौ-चरान भूमि के संबंध में कोई ठोस घोषणा नहीं की तो वे 28 जून को यमुना में संथारा ले लेंगे। उन्होंने कहा कि संथारा कोई आत्महत्या नहीं है, संतों द्वारा वर्षों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख दिया है। संत गोपालदास ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां गाय को मां का दर्जा प्राप्त है, वहां पर गाय की रक्षा करने के लिए गोचर विकास बोर्ड बनाने में सरकार का ठोस पहल नहीं करना उन्हें अखर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में गौ-चरान भूमि नहीं होने से गायों के साथ ही अन्य पशु पक्षी भी विलुप्त हो रहे हैं। जीवहित के लिए उन्हें संथारा लेने का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने संथारा में प्रशासन से व्यवधान नहीं करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा को शुरू किया गया उनका आंदोलन अब लगातार जारी रहेगा। सोनीपत में भी 17 लोग अनशन कर रहे हैं। उन्होंने अनशनकारियों को जेल में बंद करने की निंदा की। इस दौरान राजबीर गहलावत ने कहा कि सरकार को संतों की रक्षा करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X