Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जलवायु परिवर्तन व आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावित होता है प्रजनन

Updated on Thursday, June 26, 2025 18:11 PM IST

एफपीएआई ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


पंचकूला व चंडीगढ़ की कई संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे


पंचकूला। जलवायु परिवर्तन और आपातकालीन परिस्थिति जैसे बाढ़, सूखा, महामारी या विस्थापन का सीधा प्रभाव किशोरों, विशेषकर किशोरियों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस चुनौतीपूर्ण परिप्रेक्ष्य में, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला शाखा ने गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें किशोर यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर आपात स्थितियों और जलवायु संकट के प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर एफपीएआई महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साझेदार संगठनों को सशक्त करना, जमीनी अनुभवों को साझा करना, और संकट की घड़ी में किशोरों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझते हुए एक समन्वित प्रतिक्रिया की योजना तैयार करना था।


फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक्सटर्नल एक्सपर्ट सुश्री निधि कपूर ने बताया कि जलवायु परिवर्तन किस प्रकार पृथ्वी के तापमान, मौसमी पैटर्न और प्राकृतिक आपदाओं को प्रभावित कर रहा है। प्रस्तुति में ग्रीनहाउस गैसों की भूमिका, मानवीय गतिविधियों के प्रभाव और इसके सामाजिक व पर्यावरणीय परिणामों को भी रेखांकित किया गया। यह प्रस्तुति विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी रही जो इस विषय से पहली बार परिचित हो रहे थे।


डॉ. अमित कितकुले प्रोजेक्ट मैनेजर स्प्रिंट-4  फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि आपदा क्या होती है। किशोरों की परिभाषा क्या है। इस कार्यक्रम में  समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामुदायिक कार्यकर्ता, शिक्षाविदों एवं युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


सुश्री वंदना शर्मा शाखा कार्यक्रम अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी साझेदार संगठनों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मुद्दे को अपनी कार्य प्राथमिकताओं में शामिल करें और मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाएं जहां आपदा के समय भी किशोरों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X