Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने संत कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं  

Updated on Friday, June 13, 2025 20:14 PM IST

संत कबीर एक महान समाज सुधारक और अद्वितीय कवि - बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 11 जून, 2025-
 हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने संत कबीर जी की 628वीं जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में संत कबीर दास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राज्यपाल ने संत कबीर जी के जीवन और उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर साहेब न केवल एक महान संत एवं समाज सुधारक थे, बल्कि एक अद्वितीय कवि भी थे, जिन्होंने अपनी सशक्त वाणी और दोहों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी मानवता को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि संत कबीर जी ने जीवनपर्यंत छूआछूत, नशाखोरी, पाखंड और रूढ़िवादिता जैसी सामाजिक कुरीतियों का डटकर विरोध किया। उनके संदेश समाज को समरसता, भाईचारा और समानता की ओर प्रेरित करते हैं। वे मानते थे कि आपसी सद्भावना ही समाज की असली ताकत है। राज्यपाल ने कहा कि संत कबीर जी की शिक्षाएं सत्य, प्रेम, करुणा और मानवता के मूल्यों पर आधारित हैं। उनके विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज को एकजुटता और सहिष्णुता की आवश्यकता है।

श्री दत्तात्रेय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे संत कबीर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। यह उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, आईएएस तथा राज्यपाल के एडीसी श्री मनप्रीत सिंह, आईपीएस ने भी महान कवि संत कबीर दास को पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अन्य अधिकारियों ने भी महान कवि को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X