Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

करनाल, पानीपत समेत 4 जिलों में स्थापित किए जाएंगे चिलिंग सेंटर: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Wednesday, June 11, 2025 11:46 AM IST

डेयरी फेडरेशन के चेयरमैन को पदभार ग्रहण करवाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री


सिरसा में किन्नू प्लांट लगाने के लिए तलाशी जा रही है जमीन

पंचकूला, 10 जून। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि डेयरी फेडरेशन प्रदेश में किसानों, पशुपालकों के साथ-साथ आमजन से जुड़ाव के लिए निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आम बजट में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी फेडरेशन करनाल, पानीपत, पंचकूला व चरखी दादरी में जिला स्तर पर चिलिंग प्लांट स्थापित करेगा।

वे मंगलवार को हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन आर अवतार गर्ग को पदभार ग्रहण करवाने सहकारिता भवन स्थित कार्यालय पहुंचे थे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस बार 58 प्रतिशत अधिक बजट आबंटित किया गया है। इससे सहकारिता क्षेत्र के सभी निगम, फेडरेशनों से जुड़ी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में चिलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

इस प्रक्रिया में अगले दो महीने में भिवानी के सलेमपुर व सिरसा के डबवाली में चिलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जबकि नूंह का चिलिंग सेंटर भी जल्द तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला, चरखी दादरी, करनाल व पानीपत में चिलिंग सेंटर स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सिरसा में पीपीपी मोड़ पर किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर स्टेकहोल्डर्स, बागवानी विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। प्लांट की व्यवहारिकता के साथ-साथ उसे स्थापित करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हर खण्ड में ब्लाक मिल्क कूलर (बीएमसी) स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए प्रदेश में 45 खंडों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार 350 नए वीटा बूथों को स्थापित करने की घोषणा पर भी काम किया जा रहा है। अभी 20 वीटा बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर डेयरी फेडरेशन के एमडी रोहित यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X