चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री पी.के.चौधरी ने आज यहां सूचना दी कि उन्होने उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री सुभाष कुमार से पहले ही बात की है कि हरियाणा की और से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हरियाणा सरकार उत्तराखंड प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये स्थानों पर राहत सामग्री भिजवाने के लिए तैयार है। हरियाणा के मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें केवल एक कॉल आने की देरी है कि हरियाणा अपनी टीम के साथ उत्तराखंड में प्रभावित क्षेत्रों को सहायता और आपूर्ति प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि कंट्रोल रूम ने अपना काम करना शुरू कर दिया और यह हरियाणा से सम्बंधित असहाय और लापता लोगों के बारे में जानकारी और सूचना प्रदान कर रहा है।