Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पुस्तक के तेलुगु संस्करण का हैदराबाद में हुआ विमोचन

Updated on Monday, June 09, 2025 13:50 PM IST

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू सहित कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण व गणमान्य हस्तियां रहीं उपस्थित

चंडीगढ़, 08 जून, 2025-
 हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय के जीवन पर आधारित पुस्तक "प्रजला कथा ना आत्मकथा" के तेलुगु संस्करण का भव्य विमोचन आज रविवार को हैदराबाद के शिल्पकला वेदिका में संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णुदेव वर्मा, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री एस. अब्दुल नज़ीर, ओडिशा के राज्यपाल श्री हरि बाबू कंभमपति, त्रिपुरा के राज्यपाल श्री एन. इंद्रसेन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री एन.वी. रमना, भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, तेलंगाना विधान परिषद के अध्यक्ष श्री गुट्टा सुखेंदर रेड्डी, तेलंगाना विधान सभा के अध्यक्ष श्री गद्दाम प्रसाद कुमार, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्य कुमार यादव, सांसद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण, वरिष्ठ पत्रकार श्री रामचन्द्र मूर्ति, अलाई ब्लाई फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बंडारू विजया लक्ष्मी, लेडी गवर्नर श्रीमती बंडारू वसंता सहित अनेक प्रख्यात हस्तियां उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि इस पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन 9 मई, 2025 को नई दिल्ली में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा किया गया था। यह पुस्तक श्री बंडारू दत्तात्रेय के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की प्रेरक गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। उनके प्रशासनिक कौशल, जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण और समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान को यह कृति प्रभावी ढंग से उजागर करती है। यह न केवल उनके जीवन की प्रेरणादायक कहानी है, बल्कि नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्थान की भावना को प्रज्वलित करने वाला एक अनमोल दस्तावेज भी है।

राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक तेलुगु भाषी पाठकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनके जीवन के मूल्यों को व्यापक रूप से प्रसारित करेगी। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुस्तक की सामग्री और इसके सामाजिक महत्व की सराहना की, जिससे यह आयोजन और भी स्मरणीय बन गया।

 
 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X