Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

फोर्टिस मोहाली में स्त्री कैंसर रोगियों के लिए एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड कैंसर उपचार

Updated on Tuesday, June 03, 2025 16:01 PM IST

जटिल गाइनी कैंसर से पीड़ित कई मरीजों का हुआ सफल इलाज

शिमला, 4 जून, 2025: फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के गायनी ऑन्कोलॉजी विभाग ने जटिल स्त्री कैंसर (गायनी कैंसर) से पीड़ित कई मरीजों का एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड कैंसर उपचार प्रदान कर सफल इलाज किया है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली की गायनी ऑन्को-सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता तहलान ने विश्व की सबसे उन्नत चौथी पीढ़ी की रोबोटिक तकनीक – द विंची एक्स आई का उपयोग करते हुए ओपन सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (कम चीरा लगाकर की जाने वाली सर्जरी) सफलतापूर्वक की हैं।

आज यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डॉ. तहलान ने कहा, “फोर्टिस अस्पताल मोहाली में हम ओवरी, यूटेरस, सर्विक्स और दुर्लभ कैंसर जैसे सारकोमा व वल्वर कैंसर से पीड़ित महिलाओं को उन्नत और मरीज-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बेहतर ऑन्कोलॉजिकल परिणामों के साथ जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देते हुए हर मरीज की विशेष जरूरतों के अनुसार अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिए विशेषज्ञ सर्जिकल निर्णय, मल्टी-डिसिप्लिनरी समन्वय और वैयक्तिकीकृत योजना की आवश्यकता होती है, ताकि सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।“

पहले मामले में, 84 वर्षीय महिला जो यूटेरस कैंसर और पहले से मौजूद हृदय रोग से पीड़ित थीं, का सफलतापूर्वक रोबोट-एडेड कैंसर ऑपरेशन किया गया। रोबोटिक सर्जरी की मिनिमली इनवेसिव तकनीक के कारण ऑपरेशन में खून का कम नुकसान हुआ, छोटे चीरे लगे और रिकवरी तेज़ रही। मरीज ने सर्जरी के केवल तीन दिन बाद ही अपनी सामान्य दिनचर्या फिर से शुरू कर दी।

इस मामले पर बात करते हुए डॉ. तहलान ने कहा की रोबोट-एडेड सर्जरी बुजुर्ग और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होती है, क्योंकि इससे बड़े कैंसर ऑपरेशन अधिक सुरक्षित और सटीक तरीके से किए जा सकते हैं।

एक अन्य मामले में, 20 वर्षीय युवती फोर्टिस मोहाली पहुंची, जिसे 20x25 सेंटीमीटर आकार का बड़ा ओवरी ट्यूमर था। जांच में उसे प्रारंभिक अवस्था का एक दुर्लभ प्रकार का ओवरी कैंसर पाया गया। उसकी प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) को सुरक्षित रखने के लिए डॉ. तहलान ने उस पर फर्टिलिटी-स्पेयरिंग सर्जरी की, जिसमें उसका गर्भाशय और दूसरी ओवरी सुरक्षित रखी गई, जबकि ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी सहज रही और कुछ समय बाद उसके मासिक धर्म चक्र भी सामान्य हो गए। यह मामला दर्शाता है कि समय पर हस्तक्षेप और विशेषज्ञ सर्जिकल देखभाल के ज़रिए कैंसर के बाद भी महिला की प्रजनन क्षमता सुरक्षित रखी जा सकती है।

एक और मामले में, 60 वर्षीय महिला, जो एडवांस स्टेज ओवरी कैंसर से पीड़ित थीं, का विस्तृत साइटोरेडक्टिव सर्जरी (सीआरएस) के बाद हीटेड इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (एचआईपीइसी) द्वारा उपचार किया गया। यह एक अत्याधुनिक उपचार विधि है, जो उन्नत अवस्था के कैंसर में जीवन प्रत्याशा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाती है। सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी तेज़ और बिना किसी जटिलता के हुई। इस प्रकार की जटिल सर्जरी केवल उन्हीं उच्च स्तरीय तृतीयक चिकित्सा केंद्रों में संभव है, जहाँ अनुभवी सर्जिकल टीम और समर्पित आईसीयू सहायता उपलब्ध हो — जैसा कि फोर्टिस मोहाली में है।

डॉ. तहलान ने आगे कहा कि गायनी ऑन्कोलॉजी एक विशेष उप-विशेषता है जिसमें विशेषज्ञ सर्जिकल देखभाल और व्यक्तिगत उपचार योजना का समावेश होता है। फोर्टिस मोहाली में हर मरीज की उपचार योजना उसके कैंसर के प्रकार, स्टेज, हिस्टोपैथोलॉजी, आणविक वर्गीकरण, आयु और व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X