Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

‘ऑपरेशन शील्ड‘ के अंतर्गत 31 को आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल

Updated on Saturday, May 31, 2025 12:53 PM IST

डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा- आपात स्थिति में राहत दलों की त्वरित पहुँच सुनिश्चित करना मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य
 
रात 8 बजे से 8ः15 बजे तक रहेगा ब्लैकऑउट, डीसी ने आमजन से सहयोग की अपील की’
 
पंचकूला, 30 मई आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पंचकूला जिले में ‘ऑपरेशन शील्ड‘ के अंतर्गत 31 मई को दो चिन्हित स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव दलों की शीघ्र और सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित करना है। 
 
उपायुक्त ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल को यथासंभव वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप संचालित करें। उन्होंने बताया कि 31 मई को शाम 5 बजे के बाद दो चिन्हित क्षेत्र में एयर रेड की सूचना के साथ सायरन बजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थानों पर ड्रिल के दौरान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दलों की तैनाती, रास्तों की निगरानी, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता, और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की कार्यवाही का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सूचना एवं संचार व्यवस्था की त्वरित सक्रियता और विभागों के मध्य समन्वय को परखा जाएगा।
 
उन्होने नागरिकों से अपील कि है कि एयर रेड सायरन सुनाई देने पर तत्काल नजदीकी सुरक्षित स्थान या शेल्टर में शरण लें। अफवाहों से बचें और केवल सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी हेल्पलाइन नंबरों और निर्देशों का पालन करें।
 
 उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल को एक अभ्यास न समझें, बल्कि इसे वास्तविक परिस्थिति की पूर्व तैयारी मानें। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी से न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली बेहतर होती है, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलती है।
 
पंचकूला जिला में रात 8 बजे से 8ः15 बजे तक रहेगा ब्लैकऑउट
 
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल के तहत ही 31 मई को रात 8 बजे से 8ः15 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट (पूर्ण प्रकाश बंद) रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा पूर्ण ब्लैकआउट रखा जाएगा, एमरजेंसी सेवाओं को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को युद्धकालीन जैसी आपात स्थिति के प्रति सजग करना है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। कृपया रात 8 बजे से 8ः15 बजे तक सभी बाहरी और आंतरिक लाइटें बंद रखें, मोबाइल फ्लैशलाइट या किसी अन्य प्रकार के प्रकाश का उपयोग न करें, और पूरी तरह से सतर्क रहते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X