Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा के राज्यपाल ने बाबा बागेश्वर से लिया आशीर्वाद हनुमान कथा को भी श्रद्धा पूर्वक सुना

Updated on Thursday, May 29, 2025 18:37 PM IST

दत्तात्रेय ने हनुमान कथा के भव्य, पवित्र और प्रेरणादायक आयोजन के लिए किया नमन

चंडीगढ़, 28 मई 2025-    हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में विश्व विख्यात कथा वाचक बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा में पहुंचकर कथा का श्रवण किया और बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लिया व श्री हनुमान कथा के लिए पंचकूला में पधारने पर उनका अभिनंदन भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि  यह पहला अवसर है, जब बाबा बागेश्वर  सरकार का दिव्य दरबार पंचकूला की पावन भूमि पर सजा है। उन्होंने पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी को श्री हनुमान कथा के भव्य, पवित्र और प्रेरणादायक आयोजन के लिए नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल ने कहा कि आज पंचकूला की धरती भक्ति के रंग में रंगी है। चारों ओर श्रीराम जी और बजरंगबली की जय के जयघोष गूंज रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी ने एक युवा संत के रूप में जो कार्य किया है, वह असाधारण है। आपने कथा को केवल धार्मिक आयोजन नहीं रहने दिया, आपने इसे एक राष्ट्र-जागरण अभियान बना दिया है। आपकी वाणी में वेदों की गूंज है, आपकी भाषा में राष्ट्रप्रेम की भावना है जो सभी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती है।

हनुमान कथा  वाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हरियाणा के राज्यपाल को श्रीराम की चुनरी व हनुमान की मूर्ति सम्मान स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X