Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

इतिहास रचने को तैयार हिमाचल, आज होगा स्कॉलरशिप का सबसे बड़ा महा एग्जाम

Updated on Tuesday, May 20, 2025 10:42 AM IST

हिमाचल में आज इतिहास रचेगा शिक्षा का सबसे बड़ा अभियान, 6 लाख छात्र देंगे स्कॉलरशिप परीक्षा

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। प्रदेश सरकार और क्रैक एकेडमी के संयुक्त प्रयास से आज राज्य की अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप परीक्षा “मेरे शहर के 100 रत्न” आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं, जो राज्य के 3,500 से ज्यादा सरकारी और निजी स्कूलों से जुड़े हैं।

 

यह परीक्षा 2,800 सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में एक साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर कोचिंग की सुविधा देना है। हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हो रही इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पहले ही सुरक्षित तरीके से सभी केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं।

 

*छात्रों को मिलेगी पूरी तैयारी की सुविधा*

यह अभियान प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की पहुंच बनाने और प्रतिभावान छात्रों को मौका देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग स्कॉलरशिप दी जाएगी। यानी कुल 6,800 छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र के अगले 200 छात्रों को 75% और उसके बाद के 500 छात्रों को 50% फीस में छूट मिलेगी।

 

*मुख्यमंत्री बोले - प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच*

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के हजारों होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मार्च 2025 में शुरू हुए इस अभियान को हिमाचल के शैक्षणिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।

 

वहीं, क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, यह केवल एक स्कॉलरशिप परीक्षा नहीं, बल्कि शैक्षणिक समानता और समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक प्रयास में सरकार के साथ हैं।

 

*राज्य की शिक्षा प्रणाली में नया बदलाव*

“मेरे शहर के 100 रत्न” परीक्षा राज्य के शिक्षा तंत्र में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसके माध्यम से हिमाचल न केवल अपनी प्रतिभाओं को निखार रहा है, बल्कि देशभर के लिए एक मिसाल भी पेश कर रहा है।

Readers' Comments
Sakshi 5/21/2025 6:31:07 AM

Sakshi

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X