Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रौढ शिक्षा कर्मी यूनियन ने पूर्व जे.बी.टी. अध्यापकों की ग्रेज्युटी व पैशन जल्द जारी करने की मांग उठाई

Updated on Saturday, May 03, 2025 13:27 PM IST

बकाया राशि मिलने पर राज्य सरकार का जताया आभार

चंडीगढ़( धर्मेंद्र सिंह) - प्रौढ शिक्षा कर्मी यूनियन हरियाणा ने पूर्व अनुदेशक (जे.बी.टी. अध्यापकों) की बकाया राशि का भुगतान करने पर हरियाणा राज्य सरकार और राजेश खुल्लर-(ए सी एस) का आभार जताया है। यूनियन ने राज्य सरकार से उनकी ग्रेज्युटी व पैशन भी जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग की है।

 

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूनियन के पदाधिकारी सत्यपाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 1978 में राज्य में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम चलाया गया था। प्रौढ़ शिक्षा कर्मियों ने सितंबर 1985 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर एक समान वेतन की मांग उठाई थी। वर्ष 1988 में इस कार्यक्रम में सेवारत कर्मचारियों ने नियमित कर्मचारियों के सम्मान वेतन की मांग को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार करते हुये राज्य सरकार को निर्देश दिये गये।

 

वर्ष 1990 में राज्य सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम बंद करने का निर्णय लिया गया। जिसके विरूद्ध हम जैसे याची समायोजन की मांग के साथ पुनः सुप्रीम कोर्ट मे गए तथा 17.11.1992 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने याची तथा उन समान अन्य कर्मचारियों को उनकी योग्यता के आधार पर शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी में समायोजन के आदेश दे दिए।

 

वर्ष 1993 में उक्त आदेशों की पूर्ण अनुपालना न होने के कारण दायर की गई कंटेंप्ट पिटीशन को ये कहते हुये खारिज कर दिया कि 28 करोड़ एरिएर में से सरकार 20 करोड़ के करीब दे चुकी है। अतः ये विथफुल्ल कंटेंप्ट के दायरे में नही आती।

 

इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने शेष 8 करोड़ रूपये विद होल्ड कर लिये। जो आज तक नहीं दिये गए। जबकि कोर्ट में शिक्षा विभाग ने कहा कि बाकी राशि 8 करोड़ रुपये जल्द ही भुगतान कर देगें।

 

इन आदेशों के संदर्भ में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम में कार्य कर रहे कर्मचारियों (लिपिक, चपरासी, ड्राईवर आदि) की 22 श्रेणियों में से 21 श्रेणियों के कर्मचारियों को समायोजित कर लिया गया। जिसमें सुपरवाईजर को एस.एस. मास्टर के तौर पर समायोजित किया गया। परन्तु हम जैसे इंस्ट्रक्टर्स (जेबी.टी.) को समायोजित करने की कार्यवाही आज तक पूरी नहीं हुई।

 

श्रीमान् राजेश खुल्लर CPSCM ने श्री के.के. अग्निहोत्री परामर्शदाता की अगवाई से श्री विरेन्द्र सिंह (APO) के साथ अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर्स) 1. सतपाल शर्मा (जिला हिसार) 2. जयसिंह (जिला भिवानी) 3. औमप्रकाश (जिला पलवल) इन सभी की मौजूदगी में यह फैसला हुआ कि बकाया 8 करोड़ की राशि तुरंत दी जाये और ग्रेच्युटी एवं पेंशन देने का सरकार को परामर्श दिया।

 श्रीमान राजेश खुल्लर जी के प्रयासों से बकाया राशि की फाईल नं. 15/3 2023 LC CFM No. 62879 (16414) के माध्यम से हमारे बकाया 8 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन ग्रेज्युटी एवं पैशन का भुगतान अभी तक नही हुआ है। 

 

श्रीमान् सुधीर राजपाल IAS ACS शिक्षा विभाग ने ग्रेज्युटी एवं पेंशन का फाईल नं. 15/3 2024 LC CFM No. 5304 ग्रेज्युटी एवं पैशन फाईल बनाने के आदेश दिये। लेकिन आज तक उपरोक्त फाईल नं. सरकारी दफ्तरों ने ही चक्कर काट रही है। अभी तक हमे न्याय नही मिला है। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त फाईल का निपटान करके ग्रेज्युटी एवं पैंशन भी लागू की जाये।

 

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर इसका जल्द से जल्द समाधान कर अनुकंपा के आधार पर जितना ज्यादा से ज्यादा उचित हो भुगतान किया जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही कर्मियों की मांग को पूरा करते हुए ग्रेज्युटी एवं पैंशन राशि का भुगतान करा दिया जाएगा

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X