Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारी का लक्ष्य होना चाहिए- बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Friday, May 02, 2025 16:23 PM IST

राज्यपाल से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीयों ने की औपचारिक मुलाकात


चंडीगढ़, 02 मई-
 हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश के सरचनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने व गरीब, दलितों व वंचितों के लिए सरकार की योजना को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति व हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी इस राष्ट्र के प्रति भूमिका को समावेशी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प की भावना से निभाएं।
 
राज्यपाल ने यह बात शुक्रवार को राजभवन में 2024-26 बैच के पांच प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने सभी अधिकारियों से बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण, लक्ष्य व अनुभवों के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी पांच अधिकारियों- सुश्री अदिति सिंघानिया, श्री राहुल कंवारिया, सुश्री रूहानी, सुश्री सुमन यादव और श्री योगेश ढिल्लहोर को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके परिवार के बारे में भी उनसे जानकारी प्राप्त की।

श्री दत्तात्रेय ने सभी अधिकारियों से फील्ड में घूम कर गांवो की ग्राउंड रिपोर्ट लेने और वहां के लोगों की समस्याओं को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, जैसे- राशन कार्ड, पेंशन स्कीम और जरूरतमंदों को मकान आदि अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर व बिना किसी तकलीफ के मिले ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजनेता व्यवस्था में पांच साल के लिए आता है, लेकिन आप लोग 30 से 32 वर्षों तक व्यवस्था में रहकर जनता की सेवा करेंगे। इसलिए जनता की जरूरतों को गहनता एवं सरलता से समझ कर जन कल्याणकारी नीतियां बनाए एवं उनके क्रियान्वयन के लिए कार्य करे और यह सुनिश्चित करे कि किस प्रकार इन नीतियों का लाभ गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
 
उन्होंने कहा कि आप सबको राष्ट्र सेवा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पद मिला है। इसलिए आप अपनी अंतर आत्मा से पूरी सच्चाई, ईमानदारी, कर्त्तव्य, निष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता से अपना दायित्व निभाएं और पद की गरिमा के अनुरूप अपने शालीनता पूर्ण व्यवहार और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल सरकार एवं प्रशासन में अपनी एक अलग पहचान बनाए बल्कि समाज के लोगों के दिलों में भी अपनी विशेष जगह बनाए।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, एडीसी श्री मनप्रीत सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X