करनाल, 29 अप्रैल: पार्क अस्पताल करनाल जल्द ही रोबोटिक घुटने की रीसर्फेसिंग सर्जरी शुरू करेगा।
पार्क अस्पताल में आर्थोपेडिक व रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के डायरेक्टर डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पार्क मई के अंत तक तक मरीजों को मुफ्त रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उन्नत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आगे बताया कि अब हम 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी एआर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित रोबोटिक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रहे हैं, जिसमें केवल 12-15 मिनट लगते हैं। इसमें रक्त चढ़ाने, और टांके लगाने की जरूरत नहीं होतीहै। उन्होंने बताया कि सर्जरी 3.5-4 इंच के छोटे-छोटे कट से की जाती है और सर्जरी के बाद मरीज 4 घंटे तक चल सकता है।