चण्डीगढ़ - हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि जो सुविधाएं कैबिनेट मंत्री को दी जा रही हैं, वही सुविधाएं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी राज्य मुख्यालय पर मुहैया करवाई जाएंगी।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा कोई व्यक्ति जो राज्य मुख्यालय पर इस सुविधा के लिए पात्र है और उसने अन्य कोई कार्यालय भी लिया हुआ है, तो उसे दोेनों में से एक ही सुविधा का लाभ दिया जाएगा।