Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अकादमी ने पंजाबी भाषा के सम्मान पुरस्कारों तथा पुस्तक पुरस्कार राशि जारी की

Updated on Wednesday, April 02, 2025 22:15 PM IST

पंचकूला : 2 अप्रैल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पंजाबी भाषा के वर्ष 2017 से 2022 तक के साहित्य पुरस्कारों का अनुमोदन करने के उपरांत उनके मार्ग दर्शन में सम्मान राशि सभी साहित्यकारों को RTGS के द्वारा भेज दी गई है।

अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री तथा अकादमी के निदेशक स. हरपाल सिंह गिल ने बताया कि हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार जिसकी राशि 5 लाख रुपये है। इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2017 के लिए डाॅ. जी. डी. चौधरी, सिरसा को वर्ष-2018 के लिए डाॅ. साहिब सिंह अर्शी, सिरसा को वर्ष-2019 के लिए गुरबख्श सिंह सैनी, पंचकूला को वर्ष-2020 के लिए अरकमल कौर, फरीदाबाद को, वर्ष-2021 के लिए गुरदयाल सिंह निमर, यमुनानगर को चयनित किया गया है।

महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार की राशि 2.50 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2017 के लिए डॉ. सुरजीत कुंजाही, फ़रीदाबाद को, वर्ष-2018 के लिए डाॅ. चरणजीत कौर, करनाल को, वर्ष-2019 के लिए डाॅ. जीवन बख्शी, कुरूक्षेत्र को वर्ष-2020 के लिए गुरदास सिंह पालना, सिरसा को, वर्ष-2021 के लिए मनजीत कौर अम्बालवी, अम्बाला कैंट को, वर्ष-2022 के लिए डाॅ. नायब सिंह मंडेर, रतिया को चयनित किया गया है।

बाबा शेख़ फ़रीद पुरस्कार की राशि 2.25 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2017 के लिए गुरदरपाल सिंह, ननिओला को, वर्ष-2019 के लिए लखविन्द्र सिंह बाजवा, सिरसा को वर्ष-2022 के लिए इकबाल सिंह हमजापुर, फतेहाबाद को चयनित किया गया है।

संत तरन सिंह वहमी पुरस्कार की राशि 2.00 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2018 के लिए करनैल सिंह अस्पाल, सिरसा को, वर्ष-2019 के लिए केसरा राम ऐलनाबाद को, वर्ष-2020 के लिए तिरलोचन मीर, कैथल को चयनित किया गया है।

कवि हरिभजन सिंह रैनू पुरस्कार की राशि 1.00 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2018 के लिए डाॅ. निशान सिंह राठौड़, पिपली को, वर्ष-2019 के लिए डाॅ. इन्दु गुप्ता, फ़रीदाबाद को, वर्ष-2021 के लिए मीना नवीन, अम्बाला कैंट को चयनित किया गया है।

बीबी जागीर कौर संधू पुरस्कार की राशि 1.00 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2018 के लिए प्रीतमा दोमेल अम्बाला को वर्ष-2020 के लिए गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार को, वर्ष-2021 के लिए डाॅ. परमजीत कौर, चंडीगढ़ को चयनित को चयनित किया गया है।

हरी सिंह दिलबर यादगारी राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि 1.00 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष-2022 के इस पुरस्कार के लिए प्रेम कुमार सेठी, करनाल को चयनित किया गया है।

पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार की राशि 1.00 लाख रुपये है, इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए  सतनाम सिंह, शाहबाद को वर्ष 2018 के लिए प्रभु दयाल, सिरसा को, वर्ष 2020 के लिए जगतार स्मालसर, ऐलनाबाद को वर्ष 2022 के लिए हरबंस सिंह मंडेर, रतिया को चयनित किया गया है।

रागी/ ढाडी/ लोक गायक पुरस्कार इस पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए जसविंदर सिंह भिंडर, सिरसा को वर्ष 2018 के लिए सुखविंदर कौर हुंदल (राखी हुन्दल) को वर्ष 2020 के लिए सोम दत्त शर्मा, पंचकुला को चयनित किया गया है।

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकुला के कार्यकारी उप्ध्यक्ष कुलदीप चंद अग्निहोत्री तथा निदेशक स. हरपाल सिंह ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2017 से 2022 के लिए घोषित किये गए पुस्तक पुरस्कारों की राशि 31,000/-रुपये प्रत्येक पुरस्कार है।इन पुरस्कारों की राशि भी पुरस्कार प्राप्त साहित्यकारों को जारी कर दी गई है:

अकादमी निदेशक ने बताया कि वर्ष-2017 के लिए स.दर्शन सिंह, शाहबाद मारकंडा; कविता वर्ग; डॉ. इन्दु गुप्ता फ़रीदाबाद कहानी वर्ग; चरण पुआधी कैथल, बाल साहित्य वर्ग; देविन्दर मोहन सिंह, अम्बाला शहर मिन्नी कहानी वर्ग; डाॅ. कुलविंदर सिंह ईस्माईलाबाद; आलोचना वर्ग; निर्मल सिंह नोकवाल, पिंजौर रचनात्मक लेख वर्ग की पुस्तकों के पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

वर्ष-2018 के लिए संतोख सिंह अम्बालवी, अम्बाला शहर, कविता वर्ग के लिए; जसबीर सिंह साहनी, नावल वर्ग के लिए; रूपिंदर कौर, कैथल, नाटक वर्ग के लिए; तरलोचन मीर, कैथल, आलोचना वर्ग के लिए; रघुबीर सिंह बाजवा, सिरसा; रचनात्मक लेख वर्ग की पुस्तकों का चयन किया गया है।  

वर्ष-2019 करमजीत देओन ऐलनाबाद, कविता वर्ग के लिए; डॉ. बलवान औजला, अम्बाला कैंट, नाटक वर्ग के लिए; डॉ. सुरिंदर सिंह, कैथल, आलोचना वर्ग के लिए; गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार की रचनात्मक लेख वर्ग की पुस्तकों का चयन किया गया है।

वर्ष-2020 गुरप्रीत कौर, अम्बाला शहर कविता वर्ग के लिए; डाॅ. सोनीया, अम्बाला कैंट, आलोचना वर्ग के लिए; मीना नवीन, अम्बाला कैंट अनुवाद वर्ग की पुस्तकों का चयन किया गया है।

वर्ष 2021 के लिए अनुपिंदर सिंह ‘अनूप', पानीपत कविता वर्ग के लिए; डॉ. सरबजीत कौर, कुरूक्षेत्र का आलोचना वर्ग के लिए चयन किया गया है।

वर्ष-2022 के लिए नीर, गुरूग्राम का कविता वर्ग के लिए, बलविन्दर कौर खुराना, गुरूग्राम का कहानी वर्ग के लिए; अनिल कुमार, कैथल का बाल साहित्य वर्ग के लिए; डाॅ. कुलविन्द्र सिंह, फतेहाबाद का आलोचना वर्ग की पुस्तकों का चयन किया गया है।

उन्होने बताया कि अकादमी द्वारा पुस्तक प्रकाशन सहायता अनुदान योजना (2017-2022) के लिए ‘विरासती हरियाणा’; ‘परछावें’ तथा ‘सुनामी’ पांडूलिपियों का चयन किया गया है।

            स. हरपाल सिंह ने बताया कि पंजाबी कहानी प्रतियोगिता (वर्ष-2017-2022) के लिए 13 कहानीकारों की कहानियों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के लिए कृमश: 5000/-, 4000/- तथा 3000/- की राशि प्रदान की जाती है।

            उपार्युक्त सभी पुरस्कारों की कुल राशि 74.69 लाख रुपये सभी लाभार्थियों को प्रदान की गई है।

Readers' Comments
Kanwaljit kaur 4/8/2025 6:29:13 PM

ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸੇ ਅਵਾਰਡ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਪਰ ਆਪ ਇਹਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖੋ 2019 2020 ਵਿੱਚ ਇੱਕੋ ਹੀ ਬੰਦੀ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਲਈ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪਹਾੜ ਤੋਂ ਬੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਨਾਮ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਸੋ ਇਹਦੇ ਉੱਚੇ ਸਵੈ ਵਿਚਾਰ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X