Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होगी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Monday, March 31, 2025 10:26 AM IST

शिक्षा नैतिकता, गुणवत्ता और वैज्ञानिकता आधारित होनी चाहिए- राज्यपाल

गीता यूनिवर्सिटी पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से किया संवाद

चंडीगढ़, 30 मार्च-
 हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों, फैकल्टी और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ नैतिकता और वैज्ञानिकता को होना चाहिए। इन तीनों के समावेश से शिक्षा में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी से इसके लिए सहयोग की अपील की।

यूनिवर्सिटी परिसर में राज्यपाल के पहुंचने पर उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बुके देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आफ ऑनर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों व फैकल्टी सदस्यों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एसपी बंसल की लिखी पुस्तक ’मुसाफिर न थका न हारा’ का भी विमोचन किया।

बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हर वर्ष लाखों युवा यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण करके निकलते हैं परंतु सबको रोजगार मिले ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसलिए युवाओं को रोजगार हासिल करने की बजाय रोजगार देने के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। सरकार युवाओं में हुनर तलाश रही है व उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है। सरकार स्टार्ट अप के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। युवा भी स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं और अपने भविष्य को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं भी इसमें अग्रणी भूमिका निभाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार, कौशलता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने का निर्णय लिया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र नई शिक्षा नीति को 2030 में लागू करेगा जबकि हरियाणा में इसे इसी वर्ष नए सत्र से लागू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के अवश्य ही बेहतर परिणाम होंगे। राज्यपाल ने शोधार्थियों से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के शोध कार्य करें जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक भी पहुंच सकें और इसका उपयोग आमजन के सामाजिक जीवन में सुधार करने के लिए हो। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े संस्मरण भी विद्यार्थियों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने के लिए सभी को सहयोग करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि गीता यूनिवर्सिटी में 96 शोधकर्ताओं में से 72 लड़कियां शोध का कार्य कर रही है। वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में लड़कियां कम नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढकर देश का गौरव बढ़ा रही है। वे हर कार्य को रुचि लेकर व जिम्मेदारी पूर्वक करती हैं। उन्होंने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चांसलर एसपी बंसल ने यूनिवर्सिटी की प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष रखी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

इस मौके पर उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, सीडीएम आशीष वशिष्ठ,यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एसपी बंसल, विकास सिंह, गीता बंसल ,अंकुश ,निशांत नेहा, एडवोकेट राममोहन राय, वीरेंद्र सिंगल रमेश पुहाल, गुलशन चौहान के अलावा गवर्निंग बॉडी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. पारुल ने किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अशोक अरोड़ा ने सभी का आभार प्रकट किया

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X