Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा की राजधानी हरियाणा के बीच बनाओ: रणदीप लोहचब

Updated on Tuesday, March 25, 2025 14:36 PM IST

नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में नही हरियाणा के बीच बनाओ: रणदीप लोहचब

 

चंडीगढ़ - हरियाणा प्रदेश के अस्तित्व में आने के 58 वर्ष बाद भी हम अपनी स्वतंत्र और अलग नई राजधानी तथा अलग हाइकोर्ट से वंचित है। यह प्रदेश की तीन करोड़ जनता के स्वाभिमान को आहत करने वाला है। यह बात रणदीप लोहचब चौधरीवास, संयोजक "स्वाभिमान आंदोलन" ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

 

रणदीप सिंह लोहचब ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि इस समय हरियाणा परदेश सरकार की योजना चंडीगढ़ में पंचकूला सीमा के पास नया हरियाणा विधानसभा भवन बनाने की है। आगामी 2029 की नई विधानसभा की बढ़ी हुई सीटों के लिए एक बड़ा नया हरियाणा विधानसभा का भवन चंडीगढ़ में बनाया जाना यह दर्शाता है कि वर्तमान हरियाणा सरकार तथा विपक्ष की प्रदेश के बीच मे नई राजधानी तथा अलग हाइकोर्ट बनाने में कोई रुचि नही है, इनकी सोच है समय बीतने के बाद कभी नई राजधानी बने तो वह पंचकूला में ही बने।

उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय पिछले दो दशकों से बन रहे हैं। संकेत स्पष्ट है यदि नया विधानासभा चंडीगढ़ में बनेगा तो भविष्य में प्रदेश की राजधानी कभी भी हरियाणा के बीच नहीं बनेगी। यह प्रदेश की जनता तथा भावी पीढ़ियों के लिए कभी न भरने वाला घाव होगा। रणदीप लोहचब ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा से अलग थलग दूरदराज कोने में पंजाब के बीच स्थित है। यहां दक्षिण पश्चिम हरियाणा से आने जाने में 800 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पंजाब के बीच से आना जाना पड़ता है। जिससे हमारा समय और धन बर्बाद होता है। अनेक तरह की कठिनाइयां होती हैं। प्रदेश के विकास, व्यापार- कारोबार और रोजगार में कमी आ रही है। हमारा मान सम्मान स्वाभिमान मर रहा है, युवा पीढ़ी का पुरुषार्थ उत्साह घट रहा है। वर्तमान परिस्थिति में समय की मांग है कि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर हरियाणा प्रदेश के बीच में बनाया जाए। दिल्ली से परे, उत्तर दक्षिण से समान दूरी पर हिसार, महम, जींद भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए। यहीं पर हरियाणा प्रदेश की अलग हाईकोर्ट बनवाई जाए। इस स्थान पर एक अति आधुनिक सुविधा संपन्न वर्ल्ड क्लास का श्रेष्ठ सुंदर शहर बसाया जाए। बहुत देरी के बाद भी वर्तमान हरियाणा सरकार के पास पिछली भूलों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर है। हरियाणा के बीच राजधानी हरियाणा के हर नागरिक को समृद्ध बना सकती है। हरियाणा की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है कि हरियाणा भारत का सिंगापुर बन कर दुनियां में नाम कमाएगा। जब हरियाणा के बीच में नई राजधानी बनेगी, दुनियां का अति आधुनिक सुविधा संपन्न सुंदर शहर बसेगा। प्रदेशहित, लोकहित, भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य, सुविधा, समान विकास, युवाओं को रोजगार, मान सम्मान, नागरिक स्वाभिमान के लिए जनभावनाओं के अनुरूप न्यायपक्ष इस मुद्दे पर" स्वाभिमान आंदोलन चला रहा है। हमारा सरकार से सत्याग्रह है कि इसी सत्र में हरियाणा का विधानसभा भवन हरियाणा के बीच में बनाने का पारित कर प्रदेश और जनता से न्याय करें।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक महम उमेद सिंह, पूर्व विधायक बेरी अजीत सिंह कादियान, कई मुख्यमंत्रीयो के राजनीतिक सलाहकार रहे मास्टर हरिसिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह के भांजे दलीप सरपंच सामन, महम चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष नंबरदार, रोड समाज के प्रधान सुभाष रोड पुंडरी, पूर्व सांसद जगवीर के पुत्र कमल सिंह, फूल कुमार पेटवाड़ भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X