Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल में भारी वर्षा, अभी राहत नहीं

Updated on Friday, June 14, 2013 14:07 PM IST

शिमला - मॉनसून के आने में अभी भले ही कुछ समय है लेकिन हिमाचल में प्री-मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के सभी हिस्से प्री-मॉनसून की वर्षा से तरबतर है। पिछले तीन दिनों से हो रही प्री-मॉनसून की इस वर्षा से प्रदेश में अधिकतम तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक घटा है जिससे राज्य के मैदानी जिलों के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान शिमला और कांगड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून की भारी वर्षा हुई जबकि अन्य स्थानों पर भी वर्षा का दौर रुक-रुक कर जारी है। इस दौरान गमरूर में 62, ऊना में 53, धर्मशाला में 46, गुलेर में 41, जुब्बल में 36, बंगाणा और मैहरे में 30, कुफरी में 29, रोहडू में 21, पांवटा साहिब में 17, कुमारसैन, तीसा और नगरोटा सुरियां में 15, जोगिंद्रनगर में 14, सलूणी और अंब में 11, देहरा गोपीपुर में 10, सुंदरनगर व चंबा में 8, मनाली में 7 और शिमला व कल्पा में 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दो दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। शिमला में आज अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 17.6, सुंदरनगर में अधिकतम 23.4 और न्यूनतम 20.1, भूंतर में अधिकतम 22 और न्यूनतम 18.6, कल्पा में अधिकतम 18.8 और न्यूनतम 12.2, धर्मशाला में अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 18.2 तथा ऊना में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के छह जिलों सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, ऊना और शिमला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है। इस बीच मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में पर्यटन सीजन में कमी आने की संभावना है। हालांकि अभी तक प्रदेश में लगभग सभी पर्यटक स्थलों पर होटल सैलानियों से भरे हुए हैं और इनकी भारी भीड़ उमड़ रही है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X