Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचकूला बना वृंदावन, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में

Updated on Saturday, March 15, 2025 17:18 PM IST

पंचकूला । होली एक मात्र रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि यह जीवन का उत्सव, प्रेम, खुशी और एकजुटता का प्रतीक भी हैं। यह हमें क्षमा की शक्ति, विविधता की सुंदरता और खुशी बांटने के महत्व की याद दिलाता है यह कहना है योग गुरु माते राम गोयल का ।

माते राम गोयल पंचकूला सेक्टर 5, फाउंटेन पार्क में आयोजित होली परिवार मिलन समारोह के दौरान परिवार मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे । होली परिवार मिलन समारोह का आयोजन गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला की तरफ से करवाया गया। गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका क्लब पिछले करीब 15 वर्षों से होली परिवार मिलन समारोह जैसे अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाता आ रहा है। उनके क्लब का मुख्य उद्देश्य कि वे अपनी संस्कृति एवं अपने कल्चर को संजोए रखें और अपने आने वाली पीढ़ी, नव पीढ़ी को इसके महत्वता एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करती रहे,ताकि समाज में , एक दूसरे के प्रति प्यार , भाईचारा एवं त्याग की भावना जागृत होती रहे। 

 

क्लब के सदस्य मांगे राम गर्ग ने कहा कि हम जो रंग , एक दूसरे पर फेंकते या लगाते हैं वह केवल एक रंग नहीं है । रंगों के रूप में हम मुस्कान, प्यार , करुणा, त्याग , एक दूसरे के प्रति आदर साझा करते हैं। यह रंगों का महत्व है जो छोटे बड़े का भेद भुलाकर, हम सभी को, एक करते है और करीब लाते है । रंग ऐसी यादें बनाते है, जो जीवन भर बनी रहती हैं । गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव को सफल बनाने के लिए उनके अकेले का प्रयास नहीं है, इसके लिए उनकी पूरी टीम, एक जुट होकर समाज हित के लिए कार्य करती है , इसमें क्लब के सभी सदस्यों का बराबर सहयोग रहता है, उनके क्लब का हर

सदस्य बहुत ही सम्मानित है । उनका क्लब होली पर्व के साथ-साथ अन्य पर्वों को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, उन्होंने कहा कि वह केवल पर्व मनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह क्लब के प्रत्येक सदस्य के हर सुख दुख में बराबर खड़े होते हैं। यही कारण है वह लंबे अरसे से एक जुट है और उनके क्लब का परिवार, दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस क्लब की खासियत यह भी है कि इस क्लब में सभी सदस्य एक समान है। उनका क्लब समाज हित एवं समाज कल्याण हेतु हमेशा तत्पर रहता है। वे चाहते हैं कि , आज की युवा पीढ़ी धर्म के साथ-साथ नैतिक मूल्य को भी समझे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X