Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सनातन संस्कृति की रक्षा और गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, March 11, 2025 09:57 AM IST

भाजपा ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये किया : बड़ौली

हरियाणा की 683 पंजीकृत गौशालाएं में लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंशों का हो रहा है पालन-पोषण : बड़ौली

चंडीगढ़/नूंह, 10 मार्च। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा को प्राथमिकता दी है। गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गोशालाएं और नंदीशालाओं का निर्माण कराया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मेवात में वीर भगत सिंह गौशाला पहुंचे और वार्षिक महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर श्री बड़ौली ने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस व अन्य पार्टियों से आए लगभग 20 लोगों को भाजपा में शामिल कराया और उनका भाजपा में स्वागत किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार गौसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। हरियाणा की देवतूल्य जनता ने भाजपा की सरकार बनाई और हमारी सरकार ने बजट को बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये कर दिया। श्री बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गोवंश थे। लेकिन इस समय प्रदेश में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है।


पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार किसान समर्पित सरकार है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया है। किसान समृद्ध हो इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी खरीद रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार से युवा, किसान, महिलाएं और गरीब व्यक्ति खुश है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बनाकर उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। नायब सरकार 24 घंटे जनहित के कार्यों में लगी हुई है। इस मौके पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार आर्य, रमेश, सुरेंद्र, कीरा गौशाला के अध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X